return to news
  1. Stock Market Wrap: युद्ध खत्म होने के संकेतों से बाजार में रिकवरी, Sensex 639 अंक चढ़ा, Nifty 24261 पर बंद

मार्केट न्यूज़

Stock Market Wrap: युद्ध खत्म होने के संकेतों से बाजार में रिकवरी, Sensex 639 अंक चढ़ा, Nifty 24261 पर बंद

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड March 10, 2026, 15:47 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा खरीदारी IndiGo, M&M, Maruti Suzuki, Asian Paints और ICICI Bank के शेयरों में देखने को मिली है। दूसरी तरफ Infosys, Eternal, RIL, Bharti Airtel और TCS के शेयर टॉप लूजर्स रहे।

Stock Market Wrap

Stock Market Wrap: आज NSE पर स्मॉल और मिडकैप शेयरों में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिली है।

Stock Market Wrap: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध जल्द खत्म होने की उम्मीद जताई जा रही है। इस बीच आज भारतीय शेयर बाजार में जमकर खरीदारी देखी गई। आज के कारोबार में BSE Sensex में 639.82 अंकों की तेजी रही और यह 78,205.98 के स्तर पर पहुंच गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 233.55 अंक उछलकर 24,261.60 के स्तर पर पहुंच गया। क्रूड ऑयल में गिरावट ने भी आज बाजार का सेंटीमेंट बेहतर किया है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

IndiGo, M&M में तेजी

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा खरीदारी IndiGo, M&M, Maruti Suzuki, Asian Paints और ICICI Bank के शेयरों में देखने को मिली है। दूसरी तरफ Infosys, Eternal, RIL, Bharti Airtel और TCS के शेयर टॉप लूजर्स रहे।

स्मॉल और मिडकैप शेयर भी उछले

आज NSE पर स्मॉल और मिडकैप शेयरों में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिली है। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1.54 फीसदी तक उछल गया। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में भी करीब 2 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई।

निफ्टी ऑटो समेत इन सेक्टर्स में हरियाली

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज ज्यादातर इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए हैं। सिर्फ Nifty IT और Oil & Gas इंडेक्स में ही गिरावट देखने को मिली। सबसे ज्यादा तेजी निफ्टी ऑटो में रही और यह 3 फीसदी तक उछल गया। वहीं निफ्टी PSU बैंक में 2 फीसदी तक की बढ़त रही। निफ्टी मीडिया, मेटल, फार्मा और प्राइवटे बैंक 1 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ बंद हुए।

इंडेक्सतेजी या गिरावट
निफ्टी ऑटो+3.10%
निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 25/50+2.07%
निफ्टी FMCG+0.84%
निफ्टी आईटी-0.46%
निफ्टी मीडिया+1.51%
निफ्टी मेटल+1.54%
निफ्टी फार्मा+1.39%
निफ्टी PSU बैंक+2.21%
निफ्टी प्राइवेट बैंक+1.79%
निफ्टी रियल्टी+1.55%
निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स+1.13%
निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स+2.67%
निफ्टी ऑयल एंड गैस-0.39%
निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर+1.61%
निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज (एक्स-बैंक)+2.23%
निफ्टी मिडस्मॉल फाइनेंशियल सर्विसेज+2.00%
निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम+0.68%
निफ्टी केमिकल्स+1.58%
निफ्टी 500 हेल्थकेयर+1.13%

बाजार में तेजी की क्या है वजहें

शेयर बाजार में आज की रिकवरी के लिए कई अहम फैक्टर्स जिम्मेदार रहे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि ईरान के साथ जारी युद्ध जल्द ही खत्म हो सकता है। इस खबर के बाद कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखी गई, जिससे सेंटीमेंट बेहतर हुआ।

इसके अलावा ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन से फोन पर बात की, जिससे युद्ध जल्द खत्म होने की उम्मीदों को बल मिला। इसके मजबूत ग्लोबल संकेतों और रुपये में सुधार ने भी आज भारतीय बाजार को सपोर्ट किया है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख