return to news
  1. Stock Market Wrap: टैरिफ से लेकर जियो-पॉलिटिकल टेंशन ने बिगाड़ा मूड, Sensex 376 अंक लुढ़का, Nifty 26178 पर बंद

मार्केट न्यूज़

Stock Market Wrap: टैरिफ से लेकर जियो-पॉलिटिकल टेंशन ने बिगाड़ा मूड, Sensex 376 अंक लुढ़का, Nifty 26178 पर बंद

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड January 06, 2026, 15:40 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर लाल निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा बिकवाली Trent, Reliance Industries, Kotak Mahindra Bank, ITC और HDFC Bank जैसे शेयरों में देख गई। इसके अलावा ICICI Bank, Sun Pharma, Hindustan Unilever, SBIN और TCS जैसे शेयर टॉप गेनर्स रहे।

Stock Market

Stock Market: आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी गिरावट देखने को मिली।

Stock Market Wrap: भारतीय शेयर बाजार में आज 06 जनवरी को लगातार दूसरे कारोबारी दिन बिकवाली का दबाव दिखा। आज के कारोबार में BSE Sensex में 376.28 अंकों की कमजोरी रही और यह 85,063.34 के स्तर तक लुढ़क गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 71.60 अंकों की गिरावट के साथ 26178.70 के लेवल पर बंद हुआ है। दरअसल, जियो पॉलिटिकल टेंशन समेत कई ऐसे फैक्टर्स हैं, जिसने बाजार का सेंटीमेंट खराब किया है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Trent, Reliance Industries समेत ये शेयर लुढ़के

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर लाल निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा बिकवाली Trent, Reliance Industries, Kotak Mahindra Bank, ITC और HDFC Bank जैसे शेयरों में देख गई। इसके अलावा ICICI Bank, Sun Pharma, Hindustan Unilever, SBIN और TCS जैसे शेयर टॉप गेनर्स रहे।

मिड और स्मॉलकैप पर भी दबाव

आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी गिरावट देखने को मिली। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.20 फीसदी लुढ़क गया। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स भी 0.17 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ है।

इन सेक्टर्स ने किया अच्छा प्रदर्शन

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज इसका प्रदर्शन मिला-जुला रहा। निफ्टी ऑटो, FMCG, IT, मेटल, फार्मा और PSU बैंक इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुए हैं। हालांकि, निफ्टी मीडिया, प्राइवेट बैंक और ऑयल एंड गैस इंडेक्स में बिकवाली देखी गई।

इंडेक्सतेजी या गिरावट
निफ्टी ऑटो+0.10%
निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 25/50+0.64%
निफ्टी FMCG+0.23%
निफ्टी आईटी+0.55%
निफ्टी मीडिया-1.05%
निफ्टी मेटल+0.29%
निफ्टी फार्मा+1.69%
निफ्टी PSU बैंक+0.59%
निफ्टी प्राइवेट बैंक-0.02%
निफ्टी रियल्टी-0.33%
निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स+1.85%
निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स+0.12%
निफ्टी ऑयल एंड गैस-1.75%
निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर+1.13%
निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज (एक्स-बैंक)+0.44%
निफ्टी मिडस्मॉल फाइनेंशियल सर्विसेज+0.25%
निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम-0.01%
निफ्टी केमिकल्स-0.59%
निफ्टी 500 हेल्थकेयर+1.43%

बाजार में गिरावट की क्या है वजहें

आज शेयर बाजार में गिरावट के लिए कई फैक्टर्स जिम्मेदार रहे। Nifty 50 ने हाल ही में रिकॉर्ड हाई को छू लिया, जिसके बाद अब कई शेयरों में प्रॉफिट बुकिंक हो रही है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अगर भारत रूस से तेल खरीद कम नहीं करता है, तो अमेरिका भारत पर टैरिफ बढ़ा सकता है।

टैरिफ की चिंता ने भी बाजार पर दबाव बनाया है। विदेशी संस्थागत निवेशकों यानी FII ने सोमवार को करीब 36.25 करोड़ रुपये के शेयर बेच दिए। इसके अलावा वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी के बाद भी वैश्विक स्तर पर तनाव बढ़ गया है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख