return to news
  1. Stock Market Wrap: शेयर बाजार में भारी बिकवाली, Sensex 322 अंक टूटा, Nifty 26244 पर बंद

मार्केट न्यूज़

Stock Market Wrap: शेयर बाजार में भारी बिकवाली, Sensex 322 अंक टूटा, Nifty 26244 पर बंद

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड January 05, 2026, 15:39 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर लाल निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा बिकवाली HDFC Bank, Infosys, HCL Tech, Bajaj Finance और Tech Mahindra जैसे शेयरों में देखी गई। दूसरी तरफ BEL, Asian Paints, UltraTech Cement, Tata Steel और Hindustan Unilever जैसे शेयर टॉप गेनर्स रहे।

Stock Market

Stock Market Wrap: आज NSE पर स्मॉल और मिडकैप शेयरों का प्रदर्शन मिला-जुला रहा।

Stock Market: जियो पॉलिटिकल टेंशन और ट्रंप की टैरिफ धमकी के बीच आज 05 जनवरी को भारतीय शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली। आज के कारोबार में BSE Sensex में 322.39 अंकों की गिरावट रही और यह 85,439.62 के स्तर पर आ गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 84.50 अंक लुढ़ककर 26244.05 के स्तर पर बंद हुआ है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक बार फिर भारत को टैरिफ की धमकी दी है। इसने भी आज बाजार का माहौल खराब कर दिया।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

HDFC Bank, Infosys जैसे शेयर सबसे ज्यादा टूटे

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर लाल निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा बिकवाली HDFC Bank, Infosys, HCL Tech, Bajaj Finance और Tech Mahindra जैसे शेयरों में देखी गई। दूसरी तरफ BEL, Asian Paints, UltraTech Cement, Tata Steel और Hindustan Unilever जैसे शेयर टॉप गेनर्स रहे।

आज NSE पर स्मॉल और मिडकैप शेयरों का प्रदर्शन मिला-जुला रहा। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.23 फीसदी की गिरावट देखी गई। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 0.52 फीसदी उछल गया।

IT शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज इसका प्रदर्शन मिला जुला रहा। Nifty IT में में सबसे ज्यादा गिरावट रही और यह 1 फीसदी से अधिक टूट गया। निफ्टी फार्मा, ऑयल एंड गैस और प्राइवेट बैंक जेसे इंडेक्स भी लाल निशान पर बंद हुए। इसके अलावा निफ्टी FMCG, मीडिया, और मेटल जैसे इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुए।

इंडेक्सतेजी या गिरावट
निफ्टी ऑटो+0.32%
निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 25/50-0.09%
निफ्टी FMCG+0.71%
निफ्टी आईटी-1.52%
निफ्टी मीडिया+0.59%
निफ्टी मेटल+0.60%
निफ्टी फार्मा-0.28%
निफ्टी PSU बैंक+0.44%
निफ्टी प्राइवेट बैंक-0.03%
निफ्टी रियल्टी+2.26%
निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स-0.36%
निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स+1.07%
निफ्टी ऑयल एंड गैस-1.09%
निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर-0.25%
निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज (एक्स-बैंक)-0.17%
निफ्टी मिडस्मॉल फाइनेंशियल सर्विसेज+0.18%
निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम-0.84%
निफ्टी केमिकल्स+0.40%
निफ्टी 500 हेल्थकेयर-0.21%

बाजार में गिरावट की क्या है वजहें

शेयर बाजार में आज बिकवाली के पीछे कई फैक्टर्स जिम्मेदार रहे। बाजार गिरने की सबसे बड़ी वजह आईटी शेयरों में भारी गिरावट रही। अमेरिका में संभावित नए टैरिफ की चिंता ने आईटी शेयरों पर दबाव बढ़ाया। दूसरी ओर ट्रंप ने कहा कि भारत द्वारा रूस से तेल खरीदने को लेकर वे खुश नहीं हैं और अमेरिका भारत पर बहुत जल्दी टैरिफ बढ़ा सकता है। वेनेजुएला में अमेरिका की कार्रवाई से वैश्विक अस्थिरता और बढ़ सकती है। इसके चलते भी बाजार में आज सतर्कता देखी गई।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)
SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

Shubham Singh Thakur
Shubham Singh Thakur is a business journalist with a focus on stock market and personal finance. An alumnus of the Indian Institute of Mass Communication (IIMC), he is passionate about making financial topics accessible and relevant for everyday readers.

अगला लेख