return to news
  1. Stock Market Wrap: शेयर बाजार की मजबूत वापसी, Sensex 943 अंक उछला, Nifty 25088 पर बंद

मार्केट न्यूज़

Stock Market Wrap: शेयर बाजार की मजबूत वापसी, Sensex 943 अंक उछला, Nifty 25088 पर बंद

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड February 02, 2026, 15:47 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा खरीदारी Power Grid, Adani Ports, Reliance Industries, BEL और महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) जैसे शेयरों में देखने को मिली है। हालांकि दूसरी तरफ Axis Bank, Infosys, Titan, Tcs और Trent जैसे शेयर टॉप लूजर्स रहे।

Stock Market

Stock Market: आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी बढ़त देखी गई।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार के लिए आज 02 फरवरी का दिन राहत लेकर आया। आज के कारोबार में BSE Sensex में 943.52 अंकों की मजबूत रैली देखी गई और यह 81,666.46 के स्तर पर पहुंच गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 262.95 अंक उछलकर 25,088.40 के लेवल पर बंद हुआ है। बजट के दिन भारी बिकवाली के आज सोमवार को बाजार में वैल्यू बाइंग देखने को मिली। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और बजट के कुछ पॉजिटिव ऐलानों के चलते बाजार का सेंटीमेंट आज बेहतर हुआ है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Power Grid, Adani Ports समेत इन शेयरों में खरीदारी

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा खरीदारी Power Grid, Adani Ports, Reliance Industries, BEL और महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) जैसे शेयरों में देखने को मिली है। हालांकि दूसरी तरफ Axis Bank, Infosys, Titan, Tcs और Trent जैसे शेयर टॉप लूजर्स रहे।

आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी बढ़त देखी गई। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.96 फीसदी तक उछल गया। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में भी 0.64 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई।

Auto समेत कई सेक्टर्स चढ़े

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज कई इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा खरीदारी ऑटो स्टॉक्स में रही जिसके चलते Nifty Auto इंडेक्स 2 फीसदी से अधिक उछल गया। इसके अलावा FMCG, मेटल, PSU बैंक और रियल्टी जैसे इंडेक्स भी हरे निशान पर बंद हुए हैं। ऑयल एंड गैस इंडेक्स भी करीब 2 फीसदी तक उछल गया। दूसरी तरफ IT सेक्टर में बिकवाली का दबाव रहा।

इंडेक्सतेजी या गिरावट
निफ्टी ऑटो+2.13%
निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 25/50+0.65%
निफ्टी FMCG+1.16%
निफ्टी आईटी-0.47%
निफ्टी मीडिया+0.08%
निफ्टी मेटल+1.88%
निफ्टी फार्मा+0.07%
निफ्टी PSU बैंक+0.87%
निफ्टी प्राइवेट बैंक0.00%
निफ्टी रियल्टी+1.61%
निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स-0.08%
निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स+0.48%
निफ्टी ऑयल एंड गैस+2.04%
निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर-0.01%
निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज (एक्स-बैंक)+0.66%
निफ्टी मिडस्मॉल फाइनेंशियल सर्विसेज+0.93%
निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम+0.07%
निफ्टी केमिकल्स+0.88%
निफ्टी 500 हेल्थकेयर-0.24%

बाजार में क्यों आई रिकवरी

आज बाजार में रिकवरी के पीछे कई अहम वजहें रही। पिछले सेशन में तेज गिरावट के बाद सोमवार को बाजार में वैल्यू बाइंग देखने को मिली। इसके अलावा कच्चे तेल की कीमतों में तेज गिरावट ने भी शेयर बाजार को सपोर्ट दिया। निवेशकों का मूड बजट घोषणाओं से भी थोड़ा बेहतर हुआ।

वित्त मंत्री ने लंबे समय की ग्रोथ पर फोकस करते हुए मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के उपाय बताए, ग्लोबल डेटा सेंटर्स के लिए लॉन्ग-टर्म टैक्स इंसेंटिव्स की घोषणा की और कृषि व पर्यटन सेक्टर को सपोर्ट देने की बात कही। आज रुपया भी मजबूत हुआ। सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 37 पैसे चढ़कर 91.56 पर पहुंच गया। यह मजबूती मुख्य रूप से कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट की वजह से आई।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)
SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

Shubham Singh Thakur
Shubham Singh Thakur is a business journalist with a focus on stock market and personal finance. An alumnus of the Indian Institute of Mass Communication (IIMC), he is passionate about making financial topics accessible and relevant for everyday readers.

अगला लेख