return to news
  1. Stock Market Wrap: आखिरी घंटे में बदला खेल, भारी बिकवाली के बाद Sensex 185 अंक उछला, Nifty 22713 पर बंद

मार्केट न्यूज़

Stock Market Wrap: आखिरी घंटे में बदला खेल, भारी बिकवाली के बाद Sensex 185 अंक उछला, Nifty 22713 पर बंद

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड April 02, 2026, 15:40 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा खरीदारी HCL Tech, Tech Mahindra, TCS, Infosys और Bajaj Finance के शेयरों में देखी गई। दूसरी तरफ Asian Paints, Eternal, Sun Pharma, NTPC और RIL के शेयर टॉप लूजर्स रहे।

Stock Market

Stock Market: आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी रिकवरी देखी गई।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में आज पूरी दिन बिकवाली का दबाव रहा लेकिन बंद होने से करीब 1 घंटें पहले ही खेल पलट गया। आज के कारोबार में BSE Sensex में 185.23 अंकों की तेजी रही और यह 73,319.55 के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 33.70 अंक बढ़कर 22713.10 के स्तर पर पहुंच गया है। हालांकि एक समय पर सेंसेक्स 1500 अंकों से ज्यादा की गिरावट के साथ 71545.81 के स्तर तक लुढ़क गया था।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

HCL Tech, Tech Mahindra में सबसे ज्यादा उछाल

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा खरीदारी HCL Tech, Tech Mahindra, TCS, Infosys और Bajaj Finance के शेयरों में देखी गई। दूसरी तरफ Asian Paints, Eternal, Sun Pharma, NTPC और RIL के शेयर टॉप लूजर्स रहे।

आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी रिकवरी देखी गई। हालांकि फिर भी ये गिरावट के साथ बंद हुए। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.12 फीसदी की गिरावट रही। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स भी 0.20 फीसदी लुढ़क गया।

निफ्टी IT समेत ये इंडेक्स चढ़े

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो इसका प्रदर्शन मिला-जुला रहा। निफ्टी IT में 2 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। निफ्टी रियल्टी, प्राइवेट बैंक, FMCG और मेटल इंडेक्स भी हरे निशान पर बंद हुए हैं। दूसरी तरफ निफ्टी ऑटो, मीडिया, फार्मा और PSU बैंक इंडेक्स में गिरावट दर्ज की गई।

इंडेक्सतेजी या गिरावट
निफ्टी ऑटो-0.62%
निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 25/500.09%
निफ्टी FMCG+0.21%
निफ्टी आईटी+2.60%
निफ्टी मीडिया-0.39%
निफ्टी मेटल+0.39%
निफ्टी फार्मा-0.92%
निफ्टी PSU बैंक-0.37%
निफ्टी प्राइवेट बैंक+0.39%
निफ्टी रियल्टी+1.07%
निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स-0.86%
निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स-0.93%
निफ्टी ऑयल एंड गैस-0.79%
निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर-0.68%
निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज (एक्स-बैंक)-0.30%
निफ्टी मिडस्मॉल फाइनेंशियल सर्विसेज-0.62%
निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम2.09%
निफ्टी केमिकल्स-0.81%
निफ्टी 500 हेल्थकेयर-0.84%

क्यों आई शेयर बाजार में रिकवरी

शेयर बाजार में आज रिकवरी के पीछे रुपये का बड़ा हाथ रहा। भारतीय रुपया लगभग 1.8 फीसदी बढ़कर 93.17 तक पहुंच गया। इसका मुख्य कारण भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नए कदम हैं, जिनका मकसद रुपये में ज्यादा उतार-चढ़ाव को रोकना है। बता दें कि RBI ने 1 अप्रैल को कुछ सख्त फैसले लिए थे, जिसका असर अब रुपये पर दिख रहा है।

RBI ने बैंकों को NDF (Non-Deliverable Forward) जैसे सौदों में रुपये की ट्रेडिंग करने से रोक दिया और कंपनियों को पुराने कैंसिल किए गए फॉरेक्स कॉन्ट्रैक्ट दोबारा बुक करने की अनुमति भी नहीं दी। इन फैसलों से बाजार में डॉलर की मांग कम हो गई, जिससे रुपये को मजबूती मिली। इसके अलावा शेयर बाजार में युद्ध के चलते काफी बिकवाली पहले ही हो चुकी है। ऐसे में निवेशक मौका मिलते ही बेहतर शेयरों को कम कीमत पर खरीद रहे हैं।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख