return to news
  1. Stock Market: मिडिल-ईस्ट टेंशन ने फिर बढ़ाई बिकवाली, Sensex 511 अंक लुढ़का, Nifty 25000 से नीचे

मार्केट न्यूज़

Stock Market: मिडिल-ईस्ट टेंशन ने फिर बढ़ाई बिकवाली, Sensex 511 अंक लुढ़का, Nifty 25000 से नीचे

Upstox

3 min read | अपडेटेड June 23, 2025, 15:49 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। सबसे ज्यादा बिकवाली Infosys, HCL Technologies, Larsen and Toubro, M&M और Hindustan Unilever के शेयरों में देखी गई। Trent, BEL, Bajaj Finance और BAJAJFINSV के शेयर हरे निशान पर बंद हुए।

Stock Market

Stock Market: आज इंट्राडे में सेंसेक्स 81476.76 तक लुढ़क गया था।

Stock Market: मिडिल-ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर आज 23 जून को भारतीय शेयर बाजार पर भी दिखा। आज के कारोबार में BSE Sensex में 511.38 अंकों की गिरावट रही और यह 81896.79 के स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा, Nifty 50 में भी 140.50 अंकों की कमजोरी रही और यह 24,971.90 के स्तर तक लुढ़क गया। बता दें कि इजरायल और ईरान के बीच जारी लड़ाई में अब अमेरिका भी कूद गया है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

हालांकि, मार्केट में आज रिकवरी भी देखने को मिली। इंट्राडे में सेंसेक्स 81476.76 तक लुढ़क गया था। इसके बाद यह अपने निचले स्तर से करीब 420 अंक रिकवर हो गया।

Infosys, HCL Technologies समेत ये शेयर टूटे

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। इनमें से 21 शेयर लाल निशान पर बंद हुए हैं, जबकि सिर्फ 8 शेयरों में ही तेजी दर्ज की गई। सबसे ज्यादा बिकवाली Infosys, HCL Technologies, Larsen and Toubro, M&M और Hindustan Unilever के शेयरों में देखी गई। इसके अलावा, Trent, BEL, Bajaj Finance और BAJAJFINSV के शेयर हरे निशान पर बंद हुए।

स्मॉल और मिडकैप शेयरों में बढ़त

शेयर बाजार में गिरावट के बावजूद आज स्मॉल और मिड कैप शेयरों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.36 फीसदी चढ़ गया। वहीं, निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में भी 0.70 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई।

IT-Auto शेयरों में बिकवाली

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो इसका प्रदर्शन मिला-जुला रहा। सबसे ज्यादा बिकवाली निफ्टी आईटी में रही और यह एक फीसदी से अधिक टूट गया। निफ्टी ऑटो में भी करीब एक फीसदी की गिरावट देखी गई।

निफ्टी FMCG, PSU बैंक, प्राइवेट बैंक और रियल्टी इंडेक्स भी लाल निशान पर बंद हुए हैं। हालांकि, दूसरी ओर निफ्टी मीडिया में 4 फीसदी से अधिक की बढ़त रही। निफ्टी मेटल, फार्मा, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और ऑयल एंड गैस इंडेक्स भी हरे निशान पर बंद हुए।

285 शेयरों में लोअर सर्किट

आज BSE पर कुल 4,240 शेयरों पर कारोबार हुआ है। इनमें से 1,860 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं, 2,199 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। 181 शेयर ऐसे रहे जिनके प्राइस में कोई बदलाव नहीं हुआ। आज 269 शेयरों में अपर सर्किट लग गया, जबकि 285 शेयरों में लोअर सर्किट लगा।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)
SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख