return to news
  1. Stock Market Today: Sensex-Nifty क्रैश, ट्रंप के नए टैरिफ ने बिगाड़ा बाजार का मूड

मार्केट न्यूज़

Stock Market Today: Sensex-Nifty क्रैश, ट्रंप के नए टैरिफ ने बिगाड़ा बाजार का मूड

Upstox

3 min read | अपडेटेड February 28, 2025, 10:56 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Stock Market: Dow Jones Industrial में गुरुवार को 193.62 अंकों की गिरावट देखी गई और यह 43,239.50 के लेवल पर बंद हुआ। S&P 500 में 1.59 फीसदी की कमजोरी आई और यह 5,861.57 पर आ गया।

Stock Market Today: अमेरिका के साथ ही यूरोपियन मार्केट और एशियन मार्केट में भी बिकवाली का दबाव है।

Stock Market Today: अमेरिका के साथ ही यूरोपियन मार्केट और एशियन मार्केट में भी बिकवाली का दबाव है।

Stock Market Today: कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच आज भारतीय शेयर बाजार भी गिरावट के साथ खुले हैं। शुरुआती कारोबार में Sensex और Nifty 50 में करीब एक फीसदी की गिरावट रही। हालांकि, बाद में यह गिरावट और बढ़ गई।

इस शमय Sensex में 970 अंकों (1.30%) की कमजोरी है और यह 73639 पर ट्रेड कर रहा है। वहीं, Nifty 50 की बात करें तो यह 290 अंक टूटकर 22261 के लेवल पर आ गया है। ग्लोबल मार्केट में भी जमकर बिकवाली देखने को मिल रही है।

कनाडा और मैक्सिको से आयात पर 25% टैरिफ

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मेक्सिको और कनाडा से आयात पर नए टैरिफ की घोषणा की है, जिसका असर ग्लोबल मार्केट पर दिख रहा है। ट्रम्प ने ड्रग तस्करी पर चिंताओं का हवाला देते हुए कनाडा और मैक्सिको से आयात पर 25 फीसदी टैरिफ लगाया है।

नया टैरिफ 4 मार्च से लागू होने वाला है। उन्होंने चीनी निर्यात पर अतिरिक्त 10% टैरिफ की भी घोषणा की, जिससे ट्रेड टेंशन बढ़ गया है।

US मार्केट पर दिखा दबाव

भारतीय शेयर बाजार के लिए आज 28 फरवरी को ग्लोबल मार्केट से कमजोर संकेत नजर आ रहे हैं। अमेरिका के साथ ही यूरोपियन मार्केट और एशियन मार्केट में भी बिकवाली का दबाव है।

Dow Jones Industrial में गुरुवार को 193.62 अंकों की गिरावट देखी गई और यह 43,239.50 के लेवल पर बंद हुआ। S&P 500 में 1.59 फीसदी की कमजोरी आई और यह 5,861.57 पर आ गया। इसके अलावा, Nasdaq Composite में 2.78 फीसदी की बड़ी गिरावट देखी गई और यह लुढ़ककर 18,544.42 पर आ गया।

एशियाई बाजार में भी भारी गिरावट

शुक्रवार को एशियाई बाजारों में भी गिरावट आई। ऑस्ट्रेलिया के S&P/ASX 200 में 0.86% की गिरावट आई, जापान का निक्केई 225 भी 0.9% लुढ़क गया। गिफ्ट निफ्ट 151 अंक टूटकर 22,499.50 पर आ गया है। Nikkei 225 में 3.55 फीसदी की भारी गिरावट दिख रही है।

Straits Times 0.56 फीसदी लुढ़क गया है। Hang Seng में 2.27 फीसदी की गिरावट है। KOSPI में भी 3.26 फीसदी की कमजोरी है। SET Composite में दो फीसदी से अधिक की गिरावट है। इसके अलावा, Jakarta Composite दो फीसदी और Shanghai Composite 0.88 फीसदी डाउन है।

ब्रेंट क्रूड में आज गिरावट देखने को मिल रही है। ब्रेंट क्रूड 0.46 फीसदी की गिरावट के साथ 73.23 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है। डॉलर इंडेक्स 0.10 फीसदी चढ़कर 107.36 के करीब है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख