मार्केट न्यूज़
2 min read | अपडेटेड March 06, 2025, 13:30 IST
सारांश
Stock Market Today: अमेरिकी शेयर बाजार बुधवार को बढ़त के साथ बंद हुए। Dow Jones Industrial में 1.14 फीसदी की तेजी रही और यह 43,006.59 पर बंद हुआ है। S&P 500 में भी एक फीसदी से अधिक की बढ़त देखी गई और यह 5,842.63 पर पहुंच गया।
Stock Market: एशियाई बाजारों में भी आज तेजी दिख रही है, GIFT NIFTY में 67 अंकों की बढ़त है।
शुरुआती कारोबार में Sensex के 30 शेयरों में से 23 शेयर हरे निशान पर ट्रेड कर रहे हैं। वहीं, 7 शेयरों में गिरावट है। RIL, Tata Steel और Asian Paints के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी है। वहीं, अल्ट्राटेक सीमेंट और भारती एयरटेल के शेयर टॉप लूजर्स हैं।
आज ग्लोबल संकेत मजबूत नजर आ रहे हैं। अमेरिकी शेयर बाजार बुधवार को बढ़त के साथ बंद हुए। Dow Jones Industrial में 1.14 फीसदी की तेजी रही और यह 43,006.59 पर बंद हुआ है। S&P 500 में भी एक फीसदी से अधिक की बढ़त देखी गई और यह 5,842.63 पर पहुंच गया। वहीं, Nasdaq Composite में 1.46 फीसदी की मजबूती आई और यह 18,552.73 पर बंद हुआ।
एशियाई बाजारों में भी आज तेजी दिख रही है। GIFT NIFTY में 67 अंकों की बढ़त है। वहीं, Nikkei 225 में 307.78 अंक, Straits Times में 25.24 अंक, Hang Seng में 599.29 अंक, KOSPI में 17.25 अंक, Jakarta Composite में 131.51 अंक और Shanghai Composite में 28.61 अंक की मजबूती आई है। इसके अलावा, SET Composite में 7.43 अंकों की मामूली गिरावट है। वहीं, Taiwan Weighted भी 124.41 अंकों की कमजोरी के साथ ट्रेड कर रहा है।
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में
अगला लेख