return to news
  1. Stock Market Today: Sensex 150 अंक लुढ़का, Nifty 24330 के करीब, भारत-पाक तनाव के बीच मार्केट में तेज रिकवरी

मार्केट न्यूज़

Stock Market Today: Sensex 150 अंक लुढ़का, Nifty 24330 के करीब, भारत-पाक तनाव के बीच मार्केट में तेज रिकवरी

Upstox

4 min read | अपडेटेड May 07, 2025, 10:58 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Stock Market: बीती रात Dow Jones Industrial में 389.83 अंकों की गिरावट आई और यह 40,829 पर आ गया। S&P 500 इंडेक्स में भी 43.47 अंकों की कमजोरी आई और यह 5,606.91 तक लुढ़क गया। इसके अलावा, Nasdaq Composite भी 154.58 अंक टूटकर 17,689.66 पर बंद हुआ है।

Stock Market: भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में एयरस्ट्राइक की है।

Stock Market: भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में एयरस्ट्राइक की है।

Stock Market Today: आज 7 मई को बढ़ते जियो-पॉलिटिकल टेंशन के बीच भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ खुले। हालांकि, इसमें तेज रिकवरी भी देखने को मिल रही है। BSE Sensex शुरुआती कारोबार में करीब 700 अंक लुढ़क गया था। हालांकि, इस समय यह 145.02 अंक गिरकर 80,496.02 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। इसके अलावा, Nifty 50 में भी 45.25 अंक की कमजोरी है और यह 24,334.55 के स्तर पर है।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में एचसीएल टेक, एशियन पेंट्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर, सन फार्मा, अल्ट्राटेक सीमेंट और नेस्ले के शेयर नुकसान में रहे। टाटा मोटर्स, भारतीय स्टेट बैंक, एचडीएफसी बैंक, इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस और पावर ग्रिड के शेयर लाभ में रहे।

भारत ने पहलगाम आतंकी हमले का जवाब देते हुए पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में एयरस्ट्राइक की है। इस बीच GIFT Nifty में 60 अंकों की कमजोरी है।

चीन ने घटाई ब्याज दरें

चीन के केंद्रीय बैंक ने अमेरिकी शुल्क से अर्थव्यवस्था को खतरा होने की आशंका के बीच अपनी प्रमुख ब्याज दर में कटौती की है। पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना के गवर्नर पैन गोंगशेंग ने बुधवार को घोषणा की कि वाणिज्यिक बैंकों को दी जाने वाली ऋण दर में 0.25 प्रतिशत की कटौती कर अब इसे 1.5 प्रतिशत कर दिया जाएगा।

केंद्रीय बैंक ने आरक्षित अनुपात को भी कम कर दिया है। यह वह धनराशि है जो बैंकों को अपने आरक्षित कोष में रखनी होती है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उच्च शुल्क से चीन की निर्यात-निर्भर अर्थव्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ना शुरू होने के बीच यह कदम उठाया गया है।

अमेरिकी बाजारों में गिरावट

मंगलवार को अमेरिकी बाजारों में भी बिकवाली देखी गई। बीती रात Dow Jones Industrial में 389.83 अंकों की गिरावट आई और यह 40,829 पर आ गया। S&P 500 इंडेक्स में भी 43.47 अंकों की कमजोरी आई और यह 5,606.91 तक लुढ़क गया। इसके अलावा, Nasdaq Composite भी 154.58 अंक टूटकर 17,689.66 पर बंद हुआ है।

एशियाई बाजारों का क्या है अपडेट?

इस बीच एशियाई बाजारों से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। Nikkei 225 में 16.91 अंक, Straits Times में 5.35 अंक और Taiwan Weighted में 43.31 अंक की कमजोरी है।

दूसरी ओर, Hang Seng आज 243.23 अंक उछल गया है। KOSPI में 8.32 अंक, SET Composite में 8.74 अंक, Jakarta Composite में 60.40 अंक और Shanghai Composite में 17.97 अंक की बढ़त है।

अमेरिकी डॉलर

US Dollar Index (DXY), जो डॉलर की ताकत को छह विदेशी मुद्राओं के मुकाबले मापता है, बुधवार सुबह 0.26% बढ़कर 99.50 पर पहुंच गया। इसमें यूरो, पाउंड, येन, स्विस फ्रैंक जैसी मुद्राएं शामिल हैं। भारतीय रुपया 0.20% कमजोर होकर 6 मई को 84.43 पर बंद हुआ।

कच्चा तेल

बुधवार को कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई। WTI क्रूड $59.59 प्रति बैरल (0.85% ऊपर) और ब्रेंट क्रूड $62.56 प्रति बैरल (0.68% ऊपर) पर ट्रेड कर रहे थे।

विदेशी और घरेलू निवेशक

6 मई को विदेशी निवेशकों (FII) ने ₹3,794.52 करोड़ के शेयर खरीदे, जबकि घरेलू निवेशकों (DII) ने ₹1,397.68 करोड़ के शेयर बेचे।

सोने की कीमत

भारत-पाक तनाव के चलते सोने की कीमतों में जोरदार उछाल आया है। 24 कैरेट सोना ₹97,830 प्रति 10 ग्राम (अब तक का सबसे ऊँचा भाव) पर पहुंच गया है। वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव ₹89,678 प्रति 10 ग्राम है। पिछले एक महीने में सोने की कीमतों में 12.32% की बढ़ोतरी हुई है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)
SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।