return to news
  1. Stock Market Today: Sensex-Nifty बढ़त के साथ खुले, आज बाजार के लिए ये फैक्टर्स हैं अहम

मार्केट न्यूज़

Stock Market Today: Sensex-Nifty बढ़त के साथ खुले, आज बाजार के लिए ये फैक्टर्स हैं अहम

Upstox

3 min read | अपडेटेड May 05, 2025, 09:17 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Stock Market Today: Dow Jones Industrial में शुक्रवार को 1.39 फीसदी की तेजी देखी गई और यह 41,317.43 पर पहुंच गया। S&P 500 भी 1.47 फीसदी बढ़कर 5,686.67 पर पहुंच गया। इसके अलावा, Nasdaq Composite में 1.51 फीसदी की मजबूती रही और यह 17,977.73 पर बंद हुआ।

Stock Market: बीते शुक्रवार को अमेरिकी शेयर बाजारों में मजबूत तेजी देखी गई थी।

Stock Market: बीते शुक्रवार को अमेरिकी शेयर बाजारों में मजबूत तेजी देखी गई थी।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार की आज 5 मई को पॉजिटिव शुरुआत हुई है। BSE Sensex में 348.30 अंकों की बढ़त है और यह 80,850.29 पर पहुंच गया है। वहीं, Nifty 50 में भी 90.05 अंक की तेजी है औऱ यह 24,442.20 पर ट्रेड कर रहा है। आज पहले कारोबारी दिन ग्लोबल मार्केट से मजबूत संकेत मिल रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी में 134 अंकों की बढ़त है। बीते शुक्रवार को अमेरिकी शेयर बाजारों में मजबूत तेजी देखी गई थी। वहीं, ज्यादातर एशियाई बाजार आज वेसाक दिवस के चलते बंद हैं।

अमेरिकी बाजारों में मजबूती

Dow Jones Industrial में शुक्रवार को 1.39 फीसदी की तेजी देखी गई और यह 41,317.43 पर पहुंच गया। S&P 500 भी 1.47 फीसदी बढ़कर 5,686.67 पर पहुंच गया। इसके अलावा, Nasdaq Composite में 1.51 फीसदी की मजबूती रही और यह 17,977.73 पर बंद हुआ।

एशियाई बाजारों का हाल

एशियाई बाजारों से मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। जापान के Nikkei 225, हांगकांग के Hang Seng, कोरिया के Kospi समेत ज्यादातर एशियाई बाजार आज वेसाक दिवस के चलते बंद हैं। यह बौद्ध धर्म में एक अहम त्योहार है, जो गौतम बुद्ध के जन्म, ज्ञान प्राप्ति और मृत्यु की याद में मनाया जाता है।

इसके अलावा, Straits Times में 5 अंक की मामूली गिरावट है। Taiwan Weighted में 430.40 अंकों की बड़ी गिरावट नजर आ रही है। वहीं, Jakarta Composite में 23.68 अंक की बढ़त है।

अमेरिकी डॉलर (US Dollar)

US Dollar Index (DXY), जो डॉलर की तुलना छह विदेशी मुद्राओं से करता है, सोमवार सुबह 0.13% गिरकर 99.73 पर आ गया। यह इंडेक्स डॉलर की ताकत या कमजोरी को ब्रिटिश पाउंड, यूरो, स्वीडिश क्रोना, जापानी येन, स्विस फ्रैंक जैसी बड़ी मुद्राओं के मुकाबले दिखाता है। भारतीय रुपया 0.04% कमजोर होकर 2 मई को डॉलर के मुकाबले 84.53 पर बंद हुआ।

क्रूड ऑयल

सोमवार को कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई। WTI क्रूड की कीमत 3.77% गिरकर $56.07 पर पहुंची, जबकि ब्रेंट क्रूड की कीमत 3.47% गिरकर $59.17 पर रही।

FII और DII डेटा

2 मई 2024 को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने कुल ₹2,769.81 करोड़ के शेयर खरीदे। वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने ₹3,290.49 करोड़ के शेयर बेचे। (NSE के अस्थायी डेटा के अनुसार)

आज का सोने का रेट

सोने की कीमतें अपने उच्चतम स्तर से थोड़ी नीचे आ गई हैं। आज 24 कैरेट सोना ₹93,000 प्रति 10 ग्राम है। यह पिछले एक महीने में 3.45% सस्ता हुआ है। 22 कैरेट सोना ₹85,250 प्रति 10 ग्राम है और 18 कैरेट सोना ₹69,750 प्रति 10 ग्राम है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)
SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।