मार्केट न्यूज़
3 min read | अपडेटेड March 05, 2025, 12:56 IST
सारांश
Stock Market Today: Sensex और Nifty 50 में आज शानदार तेजी देखने को मिल रही है। दिलचस्प बात है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने मेक्सिको, कनाडा और चीन के बाद अब भारत पर भी टैरिफ बढ़ाने की बात दोहराई है। फिर भी आज शेयर बाजार में खरीदारी हो रही है।
Stock Market Today: एशियाई बाजारों की बात करें तो गिफ्ट निफ्टी 27.50 अंक नीचे ट्रेड कर रहा है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) मेक्सिको, कनाडा और चीन के बाद अब भारत पर भी टैरिफ बढ़ाने की तैयारी में हैं। उन्होंने कहा कि यह कदम अमेरिका को फिर से अमीर बनाने के लिए जरूरी है।
शेयर बाजार के लिए आज 5 मार्च को ग्लोबल संकेत मिले-जुले नजर आ रहे हैं। अमेरिकी शेयर बाजारों में बिकवाली देखने को मिल रही है। वहीं, दूसरी ओर, एशियाई बाजारों में तेजी है।
Dow Jones Industrial मंगलवार को 1.55 फीसदी की गिरावट के साथ 42,520.99 पर बंद हुए। S&P 500 में भी 1.22 फीसदी की गिरावट रही और यह 5,778.15 पर आ गया। Nasdaq Composite में 0.35 फीसदी की कमजोरी के साथ 18,285.16 पर बंद हुआ है।
एशियाई बाजारों की बात करें तो गिफ्ट निफ्टी 27.50 अंक नीचे ट्रेड कर रहा है। Nikkei 225 में 25.26 अंकों की मजबूती है। Straits Times 13.55 अंकों की बढ़त के साथ ट्रेड कर रहा है।
Hang Seng में 307.43 अंकों की बढ़त है। Taiwan Weighted 314.79 अंक मजबूत हो गया है। इसके अलावा, KOSPI में 21.03 अंक, SET Composite में 13.10 अंक, Jakarta Composite में 179.82 अंक और Shanghai Composite में 2.42 अंक की तेजी दिख रही है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन और भारत समेत कई देशों पर रेसिप्रोकल टैरिफ लगाने की बात दोहराई है। उन्होंने कहा कि यह कदम अमेरिका को फिर से अमीर बनाने के लिए है। उन्होंने मंगलवार को कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि अगर कोई देश अमेरिका में अपना उत्पाद नहीं बनाता है तो उसे टैरिफ देना होगा।
ट्रंप ने कहा, "अन्य देश अमेरिका से अमेरिका की तुलना में बहुत अधिक टैरिफ वसूलते हैं। यह बहुत अनुचित है।" उन्होंने आगे कहा कि अब अमेरिका की बारी है कि वह उनसे टैरिफ वसूले। उन्होंने आगे घोषणा की कि 2 अप्रैल से रेसिप्रोकल टैरिफ लागू होंगे। उन्होंने कहा, "वे हम पर जो भी टैक्स लगाएंगे, हम उन पर टैक्स लगाएंगे।"
उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि औसतन, यूरोपियन यूनियन, चीन, ब्राजील और भारत सहित अन्य देश अमेरिका से "काफी अधिक टैरिफ" वसूलते हैं। ट्रंप ने कहा कि भारत ऑटो टैरिफ पर 100 फीसदी शुल्क लगाता है, उन्होंने कहा कि यह सिस्टम फेयर नहीं लगता।
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में
अगला लेख