return to news
  1. Stock Market Today: Sensex 700 अंक टूटा, Nifty 24800 पर, आज ये फैक्टर्स होंगे अहम

मार्केट न्यूज़

Stock Market Today: Sensex 700 अंक टूटा, Nifty 24800 पर, आज ये फैक्टर्स होंगे अहम

Upstox

3 min read | अपडेटेड May 27, 2025, 09:32 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Dow Jones Industrial सोमवार को 256.02 अंक टूटकर 41,603.07 पर आ गया। S&P 500 में 39.19 अंकों की गिरावट रही और यह 5,802.82 पर बंद हुआ। इसके अलावा, Nasdaq Composite में 188.53 अंकों की गिरावट दर्ज की गई और यह लुढ़ककर 18,737.21 पर आ गया।

Stock Market: बीती रात अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली। एशियाई बाजारों में भी आज कमजोरी नजर आ रही है।

Stock Market: बीती रात अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली। एशियाई बाजारों में भी आज कमजोरी नजर आ रही है।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में आज 27 मई को शुरुआती कारोबार में गिरावट नजर आ रही है। BSE Sensex आज मंगलवार को 703.76 अंक टूटकर 81,472.69 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। वहीं, Nifty 50 में भी 200 अंकों की गिरावट है और यह 24,801.70 के स्तर पर आ गया है। आज ग्लोबल मार्केट से भी कमजोर संकेत मिल रहे हैं। बीती रात अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली। एशियाई बाजारों में भी आज कमजोरी नजर आ रही है।

अमेरिकी बाजारों में गिरावट

Dow Jones Industrial सोमवार को 256.02 अंक टूटकर 41,603.07 पर आ गया। S&P 500 में 39.19 अंकों की गिरावट रही और यह 5,802.82 पर बंद हुआ। इसके अलावा, Nasdaq Composite में 188.53 अंकों की गिरावट दर्ज की गई और यह लुढ़ककर 18,737.21 पर आ गया।

एशियाई बाजारों में भी कमजोरी

आज के कारोबार में ज्यादातर एशियाई बाजारों में गिरावट है। Nikkei 225 में 91.2 अंक, Hang Seng में 38.90 अंक, Taiwan Weighted में 163.58 अंक, KOSPI में 13.41 अंक, SET Composite में 14.32 अंक और Shanghai Composite में 9.29 अंक की कमजोरी है।

इसके अलावा, Straits Times में मामूली बढ़त के साथ फ्लैट ट्रेडिंग हो रही है। Jakarta Composite भी 10.45 अंकों की मामूली बढ़त के साथ ट्रेड कर रहा है।

डॉलर इंडेक्स और रुपया

26 मई को अमेरिकी डॉलर इंडेक्स (DXY) 0.27% गिरकर 98.84 पर पहुंच गया। यह इंडेक्स डॉलर की छह बड़ी विदेशी मुद्राओं जैसे यूरो, पाउंड, येन आदि के मुकाबले ताकत को दर्शाता है। इस बीच, भारतीय रुपया भी 0.15% कमजोर होकर 85.09 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

कच्चा तेल

मंगलवार सुबह कच्चे तेल की कीमतों में हल्की तेजी आई। WTI क्रूड 0.08% बढ़कर 61.76 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा, जबकि ब्रेंट क्रूड 0.42% चढ़कर 64.80 डॉलर प्रति बैरल के पास ट्रेड कर रहा था।

FII और DII

26 मई को विदेशी निवेशकों (FII) ने भारतीय शेयर बाजार में कुल 135 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) की खरीदारी मजबूत रही, उन्होंने 1,745 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

सोने की कीमतें

सोमवार को अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा यूरोपीय संघ पर टैरिफ लगाने की योजना वापस लेने से सुरक्षित निवेश के तौर पर माने जाने वाले सोने की मांग घटी। इससे सोने की कीमत करीब 1% गिर गई। स्पॉट गोल्ड $3,332.04 पर रहा और अमेरिकी फ्यूचर्स $3,331.90 पर बंद हुआ।

गुडरिटर्न्स के अनुसार 27 मई को भारत में 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹97,630 का रहा। 22 कैरेट सोना ₹89,490 और 18 कैरेट सोना ₹73,220 प्रति 10 ग्राम के भाव पर उपलब्ध रहा।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)
SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।