return to news
  1. Stock Market Today: Sensex 520 अंक उछला, Nifty 25000 के करीब, इन फैक्टर्स पर टिकी नजर

मार्केट न्यूज़

Stock Market Today: Sensex 520 अंक उछला, Nifty 25000 के करीब, इन फैक्टर्स पर टिकी नजर

Upstox

3 min read | अपडेटेड May 26, 2025, 09:30 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Dow Jones Industrial में 256.02 अंकों की कमजोरी आई और यह 41,603.07 तक लुढ़क गया। S&P 500 इंडेक्स भी 39.19 अंक टूटकर 5,802.82 पर आ गया। इसके अलावा, Nasdaq Composite में 188.53 अंकों की बड़ी गिरावट आई और यह 18,737.21 पर बंद हुआ।

Stock Market: अमेरिकी बाजारों में शुक्रवार को गिरावट देखी गई। वहीं, एशियाई बाजारों में भी आज बिकवाली का दबाव दिख रहा है।

Stock Market: अमेरिकी बाजारों में शुक्रवार को गिरावट देखी गई। वहीं, एशियाई बाजारों में भी आज बिकवाली का दबाव दिख रहा है।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार की आज 26 मई को मजबूत शुरुआत हुई है। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन BSE Sensex में 520 अंकों की शानदार तेजी है और यह 82220 के आसपास ट्रेड कर रहा है। इसके अलावा, Nifty 50 में भी करीब 150 अंकों की रैली दिख रही है और यह 25000 के करीब पहुंच गया है।

GIFT Nifty में 75 अंकों की बढ़त नजर आ रही है। हालांकि, ग्लोबल मार्केट पर दबाव दिख रहा है। अमेरिकी बाजारों में शुक्रवार को गिरावट देखी गई। वहीं, एशियाई बाजारों में भी आज बिकवाली का दबाव दिख रहा है।

अमेरिकी बाजारों में गिरावट

Dow Jones Industrial में 256.02 अंकों की कमजोरी आई और यह 41,603.07 तक लुढ़क गया। S&P 500 इंडेक्स भी 39.19 अंक टूटकर 5,802.82 पर आ गया। इसके अलावा, Nasdaq Composite में 188.53 अंकों की बड़ी गिरावट आई और यह 18,737.21 पर बंद हुआ।

एशियाई बाजारों का हाल

एशियाई बाजारों की बात करें तो Nikkei 225 में 214.67 अंकों की तेजी नजर आ रही है। Straits Times में 18.11 अंक, Hang Seng में 271.47 अंक, Taiwan Weighted में 21.35 अंक और Jakarta Composite में 32.20 अंक की गिरावट है। SET Composite और Shanghai Composite में मामूली गिरावट के साथ फ्लैट ट्रेडिंग हो रही है। हालांकि, KOSPI में 32.98 अंकों की बढ़त है।

अमेरिकी डॉलर

US Dollar Index (DXY), जो अमेरिकी डॉलर की तुलना छह विदेशी मुद्राओं से करता है, सोमवार सुबह 0.16% गिरकर 98.92 पर पहुंच गया। यह इंडेक्स डॉलर की ताकत या कमजोरी को दर्शाता है। इसमें ब्रिटिश पाउंड, यूरो, स्वीडिश क्रोना, जापानी येन, स्विस फ्रैंक जैसी मुद्राएं शामिल होती हैं। भारतीय रुपया 25 मई को डॉलर के मुकाबले 0.92% गिरकर 85.21 पर बंद हुआ।

क्रूड ऑयल

सोमवार सुबह कच्चे तेल की कीमतों में थोड़ी तेजी देखने को मिली। WTI क्रूड 0.42% बढ़कर $61.79 प्रति बैरल पर पहुंच गया। वहीं Brent क्रूड 0.41% गिरकर $65.04 प्रति बैरल के आसपास रहा।

FII और DII डेटा

विदेशी निवेशकों (FII) ने 23 मई को भारतीय शेयर बाजार में वापसी की और 1,796 करोड़ रुपये का निवेश किया। घरेलू संस्थागत निवेशक (DII) भी लगातार खरीदारी कर रहे हैं और उन्होंने 300 करोड़ रुपये का निवेश किया।

सोने की कीमतें

पिछले हफ्ते भारत में सोने की खरीदारी तेज रही और 24 कैरेट सोना 98,000 रुपये प्रति 10 ग्राम से ऊपर पहुंच गया। मई महीने में अब तक सोने की कीमतों में 2.5% की बढ़त हुई है। आज 24 कैरेट सोना: ₹98,070 प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोना: ₹89,890 प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना: ₹73,550 प्रति 10 ग्राम पर है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)
SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।