return to news
  1. Stock Market Today: Sensex 900 अंक उछला, Nifty 24,900 के करीब, आज ये फैक्टर्स हैं अहम

मार्केट न्यूज़

Stock Market Today: Sensex 900 अंक उछला, Nifty 24,900 के करीब, आज ये फैक्टर्स हैं अहम

Upstox

3 min read | अपडेटेड May 23, 2025, 11:03 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Dow Jones Industrial में 1.35 अंक की मामूली कमजोरी रही और यह 41859.09 पर फ्लैट बंद हुआ। S&P 500 की भी मामूली कमजोरी के साथ 5,842.01 पर फ्लैट क्लोजिंग हुई है। इसके अलावा, Nasdaq Composite 53.09 अंक बढ़कर 18,925.73 के स्तर तक पहुंच गया।

Stock Market

Stock Market: बीती रात अमेरिकी शेयर बाजारों में दबाव देखने को मिला। वहीं, आज एशियाई बाजारों का प्रदर्शन मिक्स्ड है।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार की आज 23 मई को सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन पॉजिटिव शुरुआत हुई। बाद में बाजार में खरीदारी बढ़ती गई। इसके चलते BSE Sensex में 900 अंकों की शानदार बढ़त है और यह 81,821.30 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। इसके अलावा, Nifty 50 में भी 282.70 अंकों की तेजी है और यह 24,890.50 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।

GIFT Nifty में 34 अंकों की बढ़त नजर आ रही है। हालांकि, ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। बीती रात अमेरिकी शेयर बाजारों में दबाव देखने को मिला। वहीं, आज एशियाई बाजारों का प्रदर्शन मिक्स्ड है।

अमेरिकी बाजारों का अपडेट

Dow Jones Industrial में 1.35 अंक की मामूली कमजोरी रही और यह 41859.09 पर फ्लैट बंद हुआ। S&P 500 की भी मामूली कमजोरी के साथ 5,842.01 पर फ्लैट क्लोजिंग हुई है। इसके अलावा, Nasdaq Composite 53.09 अंक बढ़कर 18,925.73 के स्तर तक पहुंच गया।

एशियाई बाजारों का मिला-जुला प्रदर्शन

एशियाई बाजारों की बात करें तो आज के कारोबार में Nikkei 225 में 294.97 अंकों का उछाल है। Hang Seng में 144.15 अंक, KOSPI में 5.80 अंक, SET Composite में 9.48 अंक, Jakarta Composite में 19.33 अंक और Shanghai Composite में 4.26 अंकों की बढ़त नजर आ रही है। इसके अलावा, Straits Times में 7.85 अंक और Taiwan Weighted में 24.03 अंक की गिरावट है।

अमेरिकी डॉलर

US Dollar Index (DXY), जो अमेरिकी डॉलर की कीमत को छह विदेशी मुद्राओं के मुकाबले मापता है, गुरुवार सुबह 0.25% गिरकर 99.71 पर पहुंच गया। यह इंडेक्स डॉलर की ताकत या कमजोरी को ब्रिटिश पाउंड, यूरो, जापानी येन, स्विस फ्रैंक, स्वीडिश क्रोना जैसी प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले दिखाता है। 22 मई को भारतीय रुपया 0.42% कमजोर होकर 1 डॉलर के मुकाबले 85.99 पर बंद हुआ।

क्रूड ऑयल

शुक्रवार को कच्चे तेल की कीमतें नीचे रहीं। WTI क्रूड की कीमतें 0.50% गिरकर $60.89 पर और ब्रेंट क्रूड की कीमतें 0.45% गिरकर $64.15 पर थीं।

FII और DII डेटा

22 मई 2024 को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने ₹5,045.36 करोड़ के शेयर खरीदे, वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने ₹3,715 करोड़ के शेयर खरीदे। यह जानकारी NSE के अस्थायी आंकड़ों पर आधारित है।

आज का सोने का रेट

शुक्रवार को सोने की कीमतें बढ़ीं और यह अपने ऑल-टाइम हाई के करीब है। 24 कैरेट सोना: ₹96,040 प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोना: ₹88,037 प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना: ₹72,030 प्रति 10 ग्राम है। पिछले एक हफ्ते में सोने की कीमत में 3.42% की बढ़त हुई है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)
SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।