return to news
  1. Stock Market Today: Sensex 225 अंक लुढ़का, Nifty 25000 के करीब, India-US ट्रेड टॉक पर निवेशकों की नजर

मार्केट न्यूज़

Stock Market Today: Sensex 225 अंक लुढ़का, Nifty 25000 के करीब, India-US ट्रेड टॉक पर निवेशकों की नजर

Upstox

3 min read | अपडेटेड May 16, 2025, 09:19 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Stock Market: Dow Jones Industrial में 271.69 अंकों की बढ़त रही और यह 42,322.75 पर पहुंच गया। S&P 500 इंडेक्स में भी 24.35 अंकों की मजबूती आई और यह 5,916.93 पर बंद हुआ। हालांकि, Nasdaq Composite 34.49 अंक टूटकर 19,112.32 तक लुढ़क गया।

Stock Market: गुरुवार को अमेरिकी बाजारों में तेजी देखी गई। वहीं, एशियाई बाजारों का प्रदर्शन मिला-जुला है।

Stock Market: गुरुवार को अमेरिकी बाजारों में तेजी देखी गई। वहीं, एशियाई बाजारों का प्रदर्शन मिला-जुला है।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में आज 16 मई को शुरुआती कारोबार में गिरावट नजर आ रही है। BSE Sensex में करीब 225 अंकों की कमजोरी है और यह 82,305.64 पर ट्रेड कर रहा है। इसके अलावा, Nifty 50 भी 37.10 अंक लुढ़ककर 25,028.40 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। गुरुवार को अमेरिकी बाजारों में तेजी देखी गई। वहीं, एशियाई बाजारों का प्रदर्शन मिला-जुला है।

अमेरिकी बाजारों में बढ़त

Dow Jones Industrial में 271.69 अंकों की बढ़त रही और यह 42,322.75 पर पहुंच गया। S&P 500 इंडेक्स में भी 24.35 अंकों की मजबूती आई और यह 5,916.93 पर बंद हुआ। हालांकि, Nasdaq Composite 34.49 अंक टूटकर 19,112.32 तक लुढ़क गया।

एशियाई बाजारों का अपडेट

एशियाई बाजारों की बात करें तो Nikkei 225 में 96.12 अंकों की गिरावट है। Straits Times में 7.25 अंक और Hang Seng में 178.13 अंकों की कमजोरी है। वहीं, Shanghai Composite 16.88 अंक लुढ़क गया है।

हालांकि, Taiwan Weighted में 84.72 अंक, KOSPI में 3.64 अंक, SET Composite में 0.60 अंक और Jakarta Composite में 23.26 अंक की बढ़त है।

भारत-अमेरिका ट्रेड पर बातचीत

भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अमेरिका के साथ चल रही व्यापार वार्ता को "जटिल" बताया और इस बात पर जोर दिया कि अभी तक कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कोई भी व्यापार समझौता निष्पक्ष और दोनों देशों के लिए फायदेमंद होना चाहिए। बता दें कि इसके पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया था कि भारत की ओर से "नो टैरिफ" ऑफर किया गया है।

भारत-पाकिस्तान में तनाव कम करने की कोशिशें

भारत और पाकिस्तान ने सीमा पर सैन्य तनाव कम करने के लिए आपसी विश्वास बढ़ाने वाले कदम बनाए रखने पर सहमति जताई है। यह फैसला 10 मई को दोनों देशों के सैन्य अधिकारियों (DGMOs) की अहम बैठक के बाद लिया गया।

अमेरिकी डॉलर की स्थिति

अमेरिकी डॉलर इंडेक्स (DXY), जो डॉलर की ताकत को छह बड़ी विदेशी मुद्राओं के मुकाबले मापता है, शुक्रवार सुबह 0.24% गिरकर 100.63 पर आ गया। इसके मुकाबले भारतीय रुपया 0.30% मजबूत हुआ और 15 मई को 1 डॉलर = 85.53 रुपये पर बंद हुआ।

क्रूड ऑयल

तेल की कीमतों में हल्की बढ़त देखी गई। शुक्रवार सुबह WTI क्रूड 0.13% बढ़कर 61.70 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा, जबकि ब्रेंट क्रूड 0.097% गिरकर 64.59 डॉलर प्रति बैरल रहा।

FII-DII निवेश

15 मई को विदेशी निवेशकों (FII) ने भारतीय शेयर बाजार में 5,393 करोड़ रुपये की खरीदारी की, जो तीन हफ्तों में सबसे बड़ी एक दिन की खरीद रही। वहीं घरेलू निवेशकों (DII) ने उसी दिन 1,668 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

सोने की कीमतें

सोने की कीमतों में भारी गिरावट देखी गई। घरेलू बाजार में सोना अपने रिकॉर्ड स्तर से करीब 7% नीचे ट्रेड कर रहा है। निवेशक मुनाफा वसूली कर रहे हैं। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में गुरुवार को डॉलर की कमजोरी के चलते सोने की कीमतें संभलीं।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)
SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख