return to news
  1. Stock Market: Sensex में 250 अंकों का उछाल, Nifty 24,760 के करीब, आज ये फैक्टर्स होंगे अहम

मार्केट न्यूज़

Stock Market: Sensex में 250 अंकों का उछाल, Nifty 24,760 के करीब, आज ये फैक्टर्स होंगे अहम

Upstox

3 min read | अपडेटेड May 15, 2025, 10:46 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Stock Market: बीती रात अमेरिकी शेयर बाजार में मामूली बढ़त देखने को मिली। Dow Jones Industrial में 89.37 अंकों की कमजोरी रही और यह 42,051.06 पर बंद हुआ। हालांकि, S&P 500 इंडेक्स मामूली रूप से 6.03 अंक बढ़कर 5,892.58 पर क्लोज हुआ है।

Stock Market: बीती रात अमेरिकी बाजारों में मिला-जुला रुझान रहा। वहीं, एशियाई बाजारों में आज कमजोरी दिख रही है।

Stock Market: बीती रात अमेरिकी बाजारों में मिला-जुला रुझान रहा। वहीं, एशियाई बाजारों में आज कमजोरी दिख रही है।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में आज 15 मई को शुरुआती कारोबार में गिरावट के बाद मजबूत रिकवरी देखने को मिली। रिपोर्ट लिखे जाने के समय BSE Sensex में 255.87 अंक की तेजी है और यह 81,586.43 पर ट्रेड कर रहा है। इसके अलावा, Nifty 50 में 73.65 अंक की बढ़त है और यह 24,726.40 पर है।

आज ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। GIFT Nifty में 35.50 अंकों की बढ़त नजर आ रही है। हालांकि, बीती रात अमेरिकी शेयर बाजार में मामूली बढ़त देखने को मिली।

अमेरिकी बाजारों का अपडेट

Dow Jones Industrial में 89.37 अंकों की कमजोरी रही और यह 42,051.06 पर बंद हुआ। हालांकि, S&P 500 इंडेक्स मामूली रूप से 6.03 अंक बढ़कर 5,892.58 पर क्लोज हुआ है। इसके अलावा, Nasdaq Composite में भी 136.72 अंक या 0.72 फीसदी की बढ़त रही और यह 19,146.81 पर पहुंच गया।

एशियाई बाजारों का क्या है हाल

एशियाई बाजारों में आज मिला-जुला रुझान है। Nikkei 225 में 422.39 अंकों की बड़ी गिरावट है। Hang Seng भी 55.7 अंक लुढ़क गया है। इसके अलावा, KOSPI में 7.86 अंक, SET Composite में 13.43 अंक और Shanghai Composite में 16.06 अंक की कमजोरी है। हालांकि, Straits Times 13.52 अंक, Taiwan Weighted 10.95 अंक और Jakarta Composite भी 85.91 अंक चढ़ गया है।

US dollar

अमेरिकी डॉलर इंडेक्स (DXY), जो डॉलर की कीमत को छह बड़ी विदेशी मुद्राओं के मुकाबले मापता है, गुरुवार सुबह 0.19% गिरकर 100.85 पर आ गया। यह इंडेक्स डॉलर की मजबूती या कमजोरी को यूरो, ब्रिटिश पाउंड, जापानी येन, स्विस फ्रैंक और अन्य मुद्राओं के मुकाबले दर्शाता है। वहीं, 14 मई को भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले 0.09% मजबूत होकर 85.26 पर बंद हुआ।

FII, DII data

शेयर बाजार में विदेशी निवेशकों (FII) ने 14 मई 2024 को ₹931.80 करोड़ के शेयर खरीदे। वहीं, घरेलू निवेशकों (DII) ने ₹316.31 करोड़ के शेयर खरीदे। यह आंकड़े नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के अस्थायी आंकड़ों पर आधारित हैं।

Gold rate today

दुनिया और देश में तनाव कम होने की वजह से सोने की कीमतें अपने रिकॉर्ड स्तर से नीचे आ गई हैं। आज 24 कैरेट सोने की कीमत ₹92,640 प्रति 10 ग्राम है, जो पिछले एक महीने में 4.15% गिरी है। इसके अलावा, 22 कैरेट सोने की कीमत ₹84,920 और 18 कैरेट सोने की कीमत ₹69,480 प्रति 10 ग्राम है।

Crude oil

कच्चे तेल की कीमतों में गुरुवार को गिरावट देखने को मिली। WTI क्रूड ऑयल की कीमत 1.58% गिरकर $62.15 पर पहुंच गई, जबकि ब्रेंट क्रूड की कीमत 1.54% गिरकर $65.06 पर रही।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)
SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।