return to news
  1. Stock Market Today: Sensex में 265 प्वाइंट्स की तेजी, Nifty 22598 पर, ऑटो-मीडिया में बढ़त

मार्केट न्यूज़

Stock Market Today: Sensex में 265 प्वाइंट्स की तेजी, Nifty 22598 पर, ऑटो-मीडिया में बढ़त

Upstox

3 min read | अपडेटेड February 25, 2025, 10:17 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Stock Market Today: एशियन मार्केट की बात करें तो यहां जमकर बिकवाली देखने को मिल रही है। गिफ्ट निफ्टी में 9.50 अंकों की कमजोरी है। वहीं, Nikkei 225 में 430.95 अंकों की बड़ी गिरावट आई है।

Stock Market: अमेरिकी शेयर बाजार में Dow Jones Industrial में 33.19 अंकों की बढ़त देखी गई।

Stock Market: अमेरिकी शेयर बाजार में Dow Jones Industrial में 33.19 अंकों की बढ़त देखी गई।

Stock Market Today: ग्लोबल मार्केट से कमजोर संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार आज 25 फरवरी को हल्की बढ़त के साथ खुले हैं। BSE Sensex में इस समय 265 अंकों की तेजी है और यह 74710 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है। दूसरी ओर, Nifty 50 में 36 अंकों की बढ़त है और यह 22590 के लेवल पर है।

निफ्टी ऑटो और मीडिया में बढ़त

निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में मामूली तेजी दिख रही है। सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी मीडिया में सबसे अधिक 1.23 फीसदी की बढ़त है। वहीं, निफ्टी ऑटो में 0.82 फीसदी की तेजी आई है। निफ्टी आईटी और रियल्टी इंडेक्स लाल निशान पर ट्रेड कर रहे हैं।

Sensex की टॉप 30 कंपनियों का अपडेट

सेंसेक्स की 30 सबसे बड़ी कंपनियों में से 15 शेयर हरे निशान पर हैं, जबकि शेष 15 शेयरों में गिरावट है। सबसे ज्यादा तेजी महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M), जोमैटो और मारुति सुजुकी के शेयरों में दिख रही है। हालांकि, सनफार्मा, NTPC और पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के शेयर गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे हैं।

ग्लोबल मार्केट से कमजोर संकेत

आज 25 फरवरी को भारतीय शेयर बाजार के लिए ग्लोबल संकेत कमजोर नजर आ रहे हैं। अमेरिकी शेयर बाजार में Dow Jones Industrial में 33.19 अंकों की बढ़त देखी गई और यह 43,461.21 पर बंद हुआ है।

हालांकि, S&P 500 इंडेक्स में 29.88 अंकों की कमजोरी रही और यह 5,983.25 पर आ गया। वहीं, Nasdaq में 236.74 प्वाइंट्स की बड़ी गिरावट देखी गई और यह 19,287.27 के लेवल पर बंद हुआ है।

यूरोपियन मार्केट का क्या है हाल?

यूरोपियन मार्केट से भी कमजोर संकेत हैं। FTSE में 0.39 अंक और CAC में 63.52 अंक की कमजोरी रही। वहीं, DAX 138.37 अंक मजबूत होकर 22,425.93 के स्तर पर बंद हुआ।

एशियन मार्केट का अपडेट

एशियन मार्केट की बात करें तो यहां जमकर बिकवाली देखने को मिल रही है। गिफ्ट निफ्टी में 9.50 अंकों की कमजोरी है। वहीं, Nikkei 225 में 430.95 अंकों की बड़ी गिरावट आई है।

इसके अलावा, Straits Times में 3.29 अंक, Hang Seng में 146.85 अंक, Taiwan Weighted में 241.22 अंक, KOSPI में 9.91 अंक SET Composite में 15.32 अंक, Jakarta Composite में 102.94 अंक और Shanghai Composite में 5.54 अंकों की गिरावट है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख