return to news
  1. Stock Market Today: Sensex 570 अंक लुढ़का, Nifty 24620 पर, आज ये फैक्टर्स हैं अहम

मार्केट न्यूज़

Stock Market Today: Sensex 570 अंक लुढ़का, Nifty 24620 पर, आज ये फैक्टर्स हैं अहम

Upstox

3 min read | अपडेटेड May 22, 2025, 09:21 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

बुधवार को Dow Jones Industrial में 816.80 अंकों की बड़ी गिरावट आई और यह 41,860.44 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स भी 1.61 फीसदी टूटकर 5,844.61 पर आ गया। इसके अलावा, Nasdaq Composite में 270.07 अंकों की बड़ी गिरावट रही और यह 18,872.64 तक लुढ़क गया।

Stock Market

Stock Market: अमेरिकी शेयर बाजार में बीती रात भारी बिकवाली हुई है। इसके अलावा, आज एशियाई बाजारों में भी दबाव है।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में आज 22 मई को शुरुआती कारोबार में बड़ी गिरावट नजर आ रही है। ग्लोबल मार्केट में बिकवाली के बीच BSE Sensex करीब 570 अंक टूटकर 81,021.99 के स्तर पर आ गया है। इसके अलावा, Nifty 50 में भी 165.90 अंकों की कमजोरी है और यह 24,654.95 तक लुढ़क गया है।

GIFT Nifty में 77 अंकों की गिरावट दिख रही है। इसके अलावा, ग्लोबल मार्केट का प्रदर्शन भी आज कमजोर दिख रहा है। अमेरिकी शेयर बाजार में बीती रात भारी बिकवाली हुई है। इसके अलावा, आज एशियाई बाजारों में भी दबाव है।

अमेरिकी बाजारों में बिकवाली

बुधवार को Dow Jones Industrial में 816.80 अंकों की बड़ी गिरावट आई और यह 41,860.44 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स भी 1.61 फीसदी टूटकर 5,844.61 पर आ गया। इसके अलावा, Nasdaq Composite में 270.07 अंकों की बड़ी गिरावट रही और यह 18,872.64 तक लुढ़क गया।

एशियाई बाजारों का हाल

आज के कारोबार में एशियाई बाजारों में भी बिकवाली का दबाव है। Nikkei 225 में 331.85 अंकों की कमजोरी है। Straits Times में 12.25 अंक, Hang Seng में 137.08 अंक, Taiwan Weighted में 184.72 अंक और KOSPI में 37.03 अंक की गिरावट है।

इसके अलावा, SET Composite और Shanghai Composite भी मामूली कमजोरी के साथ फ्लैट हैं, जबकि Jakarta Composite में 23.50 अंकों की बढ़त है।

अमेरिकी डॉलर

US Dollar Index (DXY), जो डॉलर की कीमत को छह विदेशी मुद्राओं के मुकाबले मापता है, बुधवार सुबह 99.56 पर स्थिर रहा। इस इंडेक्स से डॉलर की ताकत या कमजोरी का पता चलता है। इसमें ब्रिटिश पाउंड, यूरो, स्वीडिश क्रोना, जापानी येन, स्विस फ्रैंक जैसी मुद्राएं शामिल होती हैं। 22 मई को रुपया डॉलर के मुकाबले 0.02% कमजोर होकर 85.62 पर बंद हुआ।

क्रूड ऑयल

गुरुवार को कच्चे तेल की कीमतें थोड़ी घटीं। WTI क्रूड की कीमत $61.32 थी, जो 0.41% कम थी। वहीं, ब्रेंट क्रूड की कीमत $64.60 थी, जो 0.42% बढ़ी।

FII और DII डाटा

21 मई 2024 को विदेशी निवेशक (FII) ने ₹2,201.79 करोड़ के शेयर खरीदे। घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने भी ₹683.77 करोड़ के शेयर खरीदे। ये जानकारी NSE के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार है।

आज का सोने का रेट

गुरुवार को सोने की कीमतों में बढ़त देखी गई, जो अब तक के सबसे ऊँचे स्तर के करीब है। 24 कैरेट सोने की कीमत: ₹96,100 प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत: ₹88,092 प्रति 10 ग्राम और18 कैरेट सोने की कीमत: ₹72,075 प्रति 10 ग्राम है। पिछले एक हफ्ते में सोने की कीमतों में 2.65% की बढ़ोतरी हुई है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)
SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।