मार्केट न्यूज़
3 min read | अपडेटेड February 20, 2025, 10:24 IST
सारांश
Stock Market Today: यूएस मार्केट की बात करें तो Dow Jones Industrial में 71 अंकों की बढ़त रही। वहीं, S&P500 में 0.24 फीसदी और Nasdaq में 0.08 फीसदी की तेजी देखी गई। दूसरी ओर, यूरोपियन और एशियाई बाजारों में बिकवाली देखने को मिल रही है
Stock Market Today: आज 20 फरवरी को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ खुले हैं।
बैंक निफ्टी 241 अंक या 0.49% की गिरावट के साथ 49,329.25 पर खुला। निफ्टी मिडकैप 100 268 अंक या 0.53% की गिरावट के साथ 50,259.15 पर खुला। गिफ्ट निफ्टी की बात करें तो यह 66 अंक या 0.29% की गिरावट के साथ 22,894 पर था।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऑटो, सेमीकंडक्टर और फार्मास्युटिकल आयात पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने का संकेत दिया है। इस खबर के बाद इसके संभावित मुद्रास्फीति प्रभाव से एशियाई बाजार चिंतित नजर आ रहे हैं। धीमी अर्निंग ग्रोथ, महंगे वैल्यूएशन और अमेरिकी ट्रेड पॉलिसी की चिंताओं ने बिकवाली को बढ़ाया दिया है।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने घोषणा की है कि रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (IREDA) और टाटा टेक्नोलॉजीज के फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस कॉन्ट्रैक्ट्स 28 फरवरी से ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध होंगे।
निफ्टी पर श्रीराम फाइनेंस, हिंडाल्को, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, सिप्ला, अदानी पोर्ट्स के शेयर लाभ में हैं, जबकि आईटीसी, एमएंडएम, मारुति सुजुकी, सन फार्मा और विप्रो नुकसान में ट्रेड कर रहे हैं। मेटल को छोड़कर, अन्य सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में ट्रेड कर रहे हैं। मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.5 फीसदी की गिरावट आई है।
घरेलु शेयर बाजारों के लिए आज ग्लोबल संकेत कमजोर दिख रहे हैं। यूएस मार्केट की बात करें तो Dow Jones Industrial में 71 अंकों की बढ़त रही। वहीं, S&P500 में 0.24 फीसदी और Nasdaq में 0.08 फीसदी की तेजी देखी गई।
दूसरी ओर, यूरोपियन और एशियाई बाजारों में बिकवाली देखने को मिल रही है। GIFT NIFTY में 0.23 फीसदी गिरावट दिख रही है। वहीं, निक्केई 225 में 1.52 फीसदी, स्ट्रेट टाइम्स में 0.03 फीसदी, हैंगसेंग में करीब 1.83 फीसदी, ताइवान वेटेड में 0.45 फीसदी और कोस्पी में करीब 0.42 फीसदी कमजोरी दिख रही है। इसके अलावा, शंघाई कंपोजिट में 0.19 फीसदी गिरावट आई है।
इसके पहले 19 फरवरी को भारतीय शेयर बाजार सपाट बंद हुआ। BSE सेंसेक्स और NSE निफ्टी दोनों मामूली गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स की बात करें तो यह 28.21 अंक या 0.04 फीसदी टूटकर 75,939.18 के लेवल पर बंद हुआ। इसके अलावा, निफ्टी 50 में 12.40 अंक या 0.05 फीसदी की गिरावट आई और यह 22,932.90 पर आ गया। BSE मिडकैप इंडेक्स में 1.3 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स में 2.4 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई।
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में
अगला लेख