return to news
  1. Stock Market Today: Sensex-Nifty में फ्लैट ट्रेडिंग, एशियाई बाजारों में दबाव, इन फैक्टर्स पर टिकी नजर

मार्केट न्यूज़

Stock Market Today: Sensex-Nifty में फ्लैट ट्रेडिंग, एशियाई बाजारों में दबाव, इन फैक्टर्स पर टिकी नजर

Upstox

3 min read | अपडेटेड May 19, 2025, 09:21 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Stock Market: Dow Jones Industrial में 331.99 अंकों का उछाल आया और यह 42,654.74 पर पहुंच गया। S&P 500 भी 41.45 अंक बढ़कर 5,958.38 पर बंद हुआ है। इसके अलावा, Nasdaq Composite में 98.78 अंकों की तेजी दिखी और यह 19,211.10 पर पहुंच गया।

Stock Market: अमेरिकी शेयर बाजारों में शुक्रवार को तेजी रही, जबकि एशियाई बाजारों में बिकवाली का दबाव है।

Stock Market: अमेरिकी शेयर बाजारों में शुक्रवार को तेजी रही, जबकि एशियाई बाजारों में बिकवाली का दबाव है।

Stock Market: ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेतों के बीच आज भारतीय शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत हुई। हालांकि, जल्द ही इसमें रिकवरी भी देखी गई। इस समय मार्केट में फ्लैट ट्रेडिंग हो रही है। BSE Sensex में 10 अंकों की मामूली बढ़त है और यह 82345 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। इसके अलावा, Nifty 50 में भी 25 अंकों की तेजी है और यह 25025 के आसपास ट्रेड कर रहा है।

ग्लोबल मार्केट का हाल

भारतीय शेयर बाजार के लिए आज 19 मई को ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी में 31.50 अंकों की गिरावट नजर आ रही है। हालांकि, अमेरिकी शेयर बाजारों में शुक्रवार को तेजी रही, जबकि एशियाई बाजारों में बिकवाली का दबाव है।

अमेरिकी बाजारों में बढ़त

Dow Jones Industrial में 331.99 अंकों का उछाल आया और यह 42,654.74 पर पहुंच गया। S&P 500 भी 41.45 अंक बढ़कर 5,958.38 पर बंद हुआ है। इसके अलावा, Nasdaq Composite में 98.78 अंकों की तेजी दिखी और यह 19,211.10 पर पहुंच गया।

एशियाई बाजारों में गिरावट

एशियाई बाजारों में आज गिरावट नजर आ रही है। Nikkei 225 में 136.09 अंकों की कमजोरी है। Straits Times भी 6.70 अंक लुढ़क गया है। Hang Seng में 105.88 अंक और Taiwan Weighted में 143.20 अंक की गिरावट है। KOSPI में 27.78 अंकों की कमजोरी है। इसके अलावा, SET Composite और Shanghai Composite में मामूली गिरावट के साथ फ्लैट ट्रेडिंग हो रही है।

मूडीज ने अमेरिका की क्रेडिट रेटिंग घटाई

शुक्रवार को मूडीज रेटिंग एजेंसी ने अमेरिका की क्रेडिट रेटिंग एक स्तर नीचे कर दी है। अब यह Aaa से घटकर Aa1 हो गई है। रेटिंग में कटौती का कारण अमेरिका का बढ़ता बजट घाटा और उधारी की बढ़ती लागत बताया गया है।

अमेरिकी डॉलर की स्थिति

सोमवार सुबह डॉलर इंडेक्स (DXY), जो डॉलर की कीमत को छह विदेशी मुद्राओं के मुकाबले मापता है, 0.07% गिरकर 100.75 पर पहुंच गया। यह इंडेक्स अमेरिकी डॉलर की ताकत को यूरो, पाउंड, येन, स्विस फ्रैंक जैसी मुद्राओं के मुकाबले दिखाता है। भारतीय रुपया 16 मई को 0.04% मजबूत होकर 85.51 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

कच्चे तेल की कीमतें

सोमवार को कच्चे तेल की कीमतों में थोड़ी बढ़त देखी गई। WTI क्रूड ऑयल 0.07% बढ़कर 62.53 डॉलर प्रति बैरल और ब्रेंट क्रूड 0.03% बढ़कर 65.43 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

विदेशी और घरेलू निवेशकों का डेटा

16 मई 2024 को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने भारतीय शेयर बाजार में 8,831.05 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने भी 5,187.09 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

आज का सोने का भाव

अंतरराष्ट्रीय और घरेलू स्तर पर तनाव कम होने के कारण सोने की कीमतों में गिरावट आई है। आज 24 कैरेट सोने का रेट 92,880 रुपये प्रति 10 ग्राम है। पिछले एक महीने में सोना 2.67% सस्ता हुआ है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)
SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।