return to news
  1. Stock Market: सीजफायर के दावे के बीच शेयर बाजार गुलजार, Sensex-Nifty में उछाल के ये हैं 5 बड़े कारण

मार्केट न्यूज़

Stock Market: सीजफायर के दावे के बीच शेयर बाजार गुलजार, Sensex-Nifty में उछाल के ये हैं 5 बड़े कारण

Upstox

3 min read | अपडेटेड June 24, 2025, 11:31 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Stock Market: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर समझौते का दावा किया है। इसके बाद अब मिडिल-ईस्ट में तनाव कम होने की उम्मीद की जा रही है। इस घोषणा के कारण तेल की कीमतों में तेज गिरावट आई, जिससे जियो-पॉलिटिकल तनावों को लेकर चिंता कम हुई।

Stock Market

Stock Market: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर का दावा किया है।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में आज 24 जून को जमकर खरीदारी हो रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर का दावा किया है। इस खबर के बाज आज एशियाई बाजारों में तेजी नजर आ रही है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

आज के कारोबार में BSE Sensex में 954.61 अंकों की बढ़त रही और यह 82851.40 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। इसके अलावा, Nifty 50 में भी 283.90 अंकों की मजबूती है और यह 25255.15 के करीब पहुंच गया है। यहां बाजार में तेजी के कारण बताए गए हैं।

इजरायल-ईरान सीजफायर

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर समझौते का दावा किया है। इसके बाद अब मिडिल-ईस्ट में तनाव कम होने की उम्मीद की जा रही है। इस घोषणा के कारण तेल की कीमतों में तेज गिरावट आई, जिससे जियो-पॉलिटिकल तनावों को लेकर चिंता कम हुई।

ट्रंप ने कहा कि इजरायल और ईरान के बीच 12 घंटे में सीजफायर शुरू हो जाएगा। इससे उन निवेशकों को राहत मिली है जो सप्लाई में दिक्कत और इनफ्लेशन बढ़ने को लेकर चिंतित थे।

क्रूड ऑयल में गिरावट

ट्रम्प की घोषणा के बाद तेल की कीमतों में भारी गिरावट आई। ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 5.53 डॉलर या 7.2 फीसदी गिरकर 71.48 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया, जबकि US WTI क्रूड गिरावट के साथ 68.51 डॉलर पर आ गया। भारत के लिए यह पॉजिटिव है क्योंकि यह अपनी तेज जरूरतों का 80 फीसदी से अधिक आयात करता है।

ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत

एशियाई शेयर बाजारों में तेजी देखी गई। दक्षिण कोरिया का कोस्पी (Kospi), जापान का निक्केई 225 (Nikkei 225), चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) और हांगकांग का हैंग सेंग (Hang Seng) इंडेक्स मजबूती के साथ ट्रेड कर रहे थे। इसके अलावा, सोमवार को अमेरिकी शेयर बाजार भी बढ़त के साथ बंद हुए थे।

S&P ने भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान बढ़ाया

मंगलवार को S&P Global Ratings ने भारत की वित्त वर्ष 2025-26 (FY26) की GDP ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर 6.5% कर दिया। एजेंसी का कहना है कि इस बढ़ोतरी की वजह है, इस साल सामान्य मानसून की उम्मीद, कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और आने वाले समय में मौद्रिक नीति (ब्याज दरों) में बदलाव की संभावना।

रुपये में तेज उछाल

मंगलवार की सुबह भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 65 पैसे मजबूत होकर 86.13 पर पहुंच गया। रुपये की इस मजबूती की वजह है, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, डॉलर की कमजोरी और घरेलू शेयर बाजारों की अच्छी शुरुआत।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख