return to news
  1. Stock Market Holidays: दिसंबर में कुल 9 दिन बंद रहेगा शेयर बाजार? इस दिन पड़ने वाली है त्योहारी छुट्टी

मार्केट न्यूज़

Stock Market Holidays: दिसंबर में कुल 9 दिन बंद रहेगा शेयर बाजार? इस दिन पड़ने वाली है त्योहारी छुट्टी

Upstox

2 min read | अपडेटेड November 28, 2025, 13:23 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Stock Market: भारत के NSE और BSE में इक्विटी मार्केट हर उस दिन खुला रहता है, जब कोई घोषित छुट्टी नहीं होती। सुबह 9:00 बजे से 9:08 बजे तक प्री-ओपन सेशन होता है। इसके अलावा रेगुलर ट्रेडिंग सेशन 9:15 बजे से 3:30 बजे तक चलता है। क्लोजिंग सेशन शाम 3:40 बजे से 4:00 बजे तक होता है।

Stock Market

Stock Market: शेयर बाजार हर साल की शुरुआत में अपनी हॉलिडे लिस्ट जारी कर देता है।

Stock Market Holidays: साल 2025 का अब बस आखिरी महीना दिसंबर बचा है। दिसंबर 2025 में शेयर बाजार कब बंद रहेगा, यह जानना निवेशकों के लिए जरूरी है ताकि वे अपनी ट्रेडिंग की सही योजना बना सकें। दिसंबर के महीने में वीकेंड यानी शनिवार और रविवार को शेयर बाजार में ट्रेडिंग नहीं होगी। इसके अलावा इस महीने सिर्फ एक फेस्टिव हॉलिडे 25 दिसंबर है। इस दिन क्रिसमस शेयर बाजार बंद रहेगा।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

पूरे महीने की बात करें तो बाजार कुल 9 दिनों तक बंद रहेगा। इसमें 4 शनिवार, 4 रविवार और 1 त्योहार की छुट्टी शामिल है। इसका मतलब है कि दिसंबर 2025 में सिर्फ 22 ट्रेडिंग दिन बचे हैं।

दिसंबर 2025 की छुट्टियां (NSE के अनुसार)

  • 25 दिसंबर – क्रिसमस
  • 6, 13, 20, 27 दिसंबर – सभी शनिवार
  • 7, 14, 21, 28 दिसंबर – सभी रविवार

शेयर बाजार कब खुलता और बंद होता है?

भारत के NSE और BSE में इक्विटी मार्केट हर उस दिन खुला रहता है, जब कोई घोषित छुट्टी नहीं होती। सुबह 9:00 बजे से 9:08 बजे तक प्री-ओपन सेशन होता है। इसके अलावा रेगुलर ट्रेडिंग सेशन 9:15 बजे से 3:30 बजे तक चलता है। क्लोजिंग सेशन शाम 3:40 बजे से 4:00 बजे तक होता है।

शेयर बाजार हर साल की शुरुआत में अपनी हॉलिडे लिस्ट जारी कर देता है। इसके अलावा, अगर किसी खास दिन जरूरत पड़े, तो एक्सचेंज अतिरिक्त छुट्टी भी दे सकता है, या पहले से घोषित छुट्टी वाले दिन बाजार को खोल भी सकता है। कभी-कभी ट्रेडिंग समय को आगे-पीछे करना या छोटा-बड़ा करना भी एक्सचेंज के अधिकार में होता है।

दिसंबर 2025 में बाजार ज्यादातर वीकेंड की वजह से बंद रहेगा, और सिर्फ एक त्योहार की छुट्टी है। बाकी दिनों में शेयर बाजार सुबह 9:15 से दोपहर 3:30 बजे तक सामान्य रूप से चलेगा।

SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख