return to news
  1. Stock Market Holidays 2026: अगले साल 7 लंबी छुट्टियां, लिस्ट देखकर पहले से कर लें प्लानिंग

मार्केट न्यूज़

Stock Market Holidays 2026: अगले साल 7 लंबी छुट्टियां, लिस्ट देखकर पहले से कर लें प्लानिंग

Upstox

4 min read | अपडेटेड December 15, 2025, 16:45 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Stock Market Holidays 2026: जनवरी की शुरुआत में ही गणतंत्र दिवस के कारण पहला लॉन्ग वीकेंड बनेगा। 24 जनवरी (शनिवार) और 25 जनवरी (रविवार) के बाद 26 जनवरी (सोमवार) को बाजार बंद रहेगा। यानी लगातार तीन दिन की छुट्टी मिलेगी।

Stock market

Stock market: अक्टूबर में महात्मा गांधी जयंती 2 अक्टूबर (शुक्रवार) को पड़ रही है।

Stock Market Holidays 2026: 2025 का साल खत्म होने में अब बस कुछ ही दिन रह गए हैं। इस बीच नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने आने वाले कैलेंडर ईयर 2026 के लिए छुट्टियों की लिस्ट की घोषणा कर दी है। सर्कुलर के अनुसार अगले साल बाजार 16 दिनों तक बंद रहेंगे। 2026 में चार छुट्टियां महाशिवरात्रि, ईद-उल-फितर (रमजान ईद), स्वतंत्रता दिवस और दिवाली लक्ष्मी पूजन शनिवार और रविवार को पड़ रही हैं। दिवाली लक्ष्मी पूजन के मौके पर रविवार, 8 नवंबर को मुहूर्त ट्रेडिंग होगी।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

2026 की छुट्टियों की पूरी लिस्ट

तारीखदिनअवकाश का नाम
01 जनवरी 2026गुरुवारनव वर्ष
26 जनवरी 2026सोमवारगणतंत्र दिवस
03 मार्च 2026मंगलवारहोली
26 मार्च 2026गुरुवारश्री राम नवमी
31 मार्च 2026मंगलवारश्री महावीर जयंती
03 अप्रैल 2026शुक्रवारगुड फ्राइडे
14 अप्रैल 2026मंगलवारडॉ. बाबा साहेब आंबेडकर जयंती
01 मई 2026शुक्रवारमहाराष्ट्र दिवस
28 मई 2026गुरुवारबकरी ईद
26 जून 2026शुक्रवारमुहर्रम
14 सितंबर 2026सोमवारगणेश चतुर्थी
02 अक्टूबर 2026शुक्रवारमहात्मा गांधी जयंती
20 अक्टूबर 2026मंगलवारदशहरा
10 नवंबर 2026मंगलवारदिवाली – बलिप्रतिपदा
24 नवंबर 2026मंगलवारप्रकाश गुरु पर्व (श्री गुरु नानक देव जी)
25 दिसंबर 2026शुक्रवारक्रिसमस

2026 में वीकेंड पर पड़ने वाली छुट्टियां

तारीखदिनअवकाश का नाम
15 फरवरी 2026रविवारमहाशिवरात्रि
21 मार्च 2026शनिवारईद-उल-फितर (रमजान ईद)
15 अगस्त 2026शनिवारस्वतंत्रता दिवस
08 नवंबर 2026रविवारदिवाली – लक्ष्मी पूजन

2026 में मिलेंगी कई लंबी छुट्टियां

2026 में निवेशकों और ट्रेडर्स को कई ऐसे मौके मिलेंगे, जब लगातार छुट्टियों के कारण लंबा ब्रेक लिया जा सकता है। अगले साल कुल 7 लॉन्ग वीकेंड बन रहे हैं, जिनमें शेयर बाजार बंद रहेगा। ये ब्रेक न सिर्फ आराम के लिए अच्छे हैं, बल्कि निवेशकों को अपनी रणनीति दोबारा सोचने और रिफ्रेश होने का भी मौका देते हैं।

  1. जनवरी की शुरुआत में ही गणतंत्र दिवस के कारण पहला लॉन्ग वीकेंड बनेगा। 24 जनवरी (शनिवार) और 25 जनवरी (रविवार) के बाद 26 जनवरी (सोमवार) को बाजार बंद रहेगा। यानी लगातार तीन दिन की छुट्टी मिलेगी।
  2. अप्रैल में गुड फ्राइडे के चलते 3 अप्रैल (शुक्रवार) को बाजार बंद रहेगा। इसके साथ 4 अप्रैल (शनिवार) और 5 अप्रैल (रविवार) जुड़कर एक और तीन दिन का लॉन्ग वीकेंड बनेगा।
  3. मई में महाराष्ट्र दिवस की वजह से 1 मई (शुक्रवार) को छुट्टी रहेगी। इसके बाद 2 और 3 मई (शनिवार-रविवार) होने से निवेशकों को फिर से लगातार तीन दिन का ब्रेक मिलेगा।
  4. जून में मुहर्रम के कारण 26 जून (शुक्रवार) को बाजार बंद रहेगा। इसके साथ 27 और 28 जून (शनिवार-रविवार) जुड़कर एक और लॉन्ग वीकेंड बनेगा।
  5. सितंबर में गणेश चतुर्थी के चलते 14 सितंबर (सोमवार) को छुट्टी रहेगी। इससे पहले 12 और 13 सितंबर (शनिवार-रविवार) होंगे, यानी इस महीने भी लगातार तीन दिन बाजार बंद रहेगा।
  6. अक्टूबर में महात्मा गांधी जयंती 2 अक्टूबर (शुक्रवार) को पड़ रही है। इसके साथ 3 और 4 अक्टूबर (शनिवार-रविवार) मिलाकर एक और लंबा वीकेंड मिलेगा।
  7. दिसंबर के आखिर में क्रिसमस की वजह से 25 दिसंबर (शुक्रवार) को छुट्टी रहेगी। इसके साथ 26 और 27 दिसंबर (शनिवार-रविवार) जुड़कर साल का आखिरी लॉन्ग वीकेंड बनेगा।

कुल मिलाकर, 2026 में ये सात लॉन्ग वीकेंड निवेशकों को पहले से प्लानिंग करने, यात्रा या आराम का समय निकालने और बाजार से थोड़ी दूरी बनाकर नई ऊर्जा के साथ लौटने का मौका देंगे।

SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख