return to news
  1. Stock Market Holiday: क्या 15 जनवरी को शेयर बाजार की है छुट्टी? NSE ने जारी किया सर्कुलर

मार्केट न्यूज़

Stock Market Holiday: क्या 15 जनवरी को शेयर बाजार की है छुट्टी? NSE ने जारी किया सर्कुलर

Upstox

2 min read | अपडेटेड January 12, 2026, 19:16 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Stock Marker Holiday: NSE ने साफ किया है कि इस दिन इक्विटी सेगमेंट में किसी भी तरह की खरीद–बिक्री नहीं होगी। यानी निवेशक 15 जनवरी को शेयरों की ट्रेडिंग नहीं कर पाएंगे।

Stock market holiday

Stock market holiday: महाराष्ट्र नगर निगम चुनावों (BMC) के कारण भारत में शेयर बाजार गुरुवार 15 जनवरी को बंद रहेंगे।

Stock Marker Holiday: शेयर बाजार के निवेशकों के लिए जरूरी खबर है। 15 जनवरी को BSE और NSE पर ट्रेडिंग नहीं होगी। दरअसल, महाराष्ट्र नगर निगम चुनावों (BMC) के कारण भारत में शेयर बाजार गुरुवार 15 जनवरी को बंद रहेंगे। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने एक सर्कुलर में यह जानकारी दी है। NSE ने साफ किया है कि इस दिन इक्विटी सेगमेंट में किसी भी तरह की खरीद–बिक्री नहीं होगी। यानी निवेशक 15 जनवरी को शेयरों की ट्रेडिंग नहीं कर पाएंगे।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

पहले NSE ने क्या कहा था?

इससे पहले NSE ने कहा था कि 15 जनवरी को बाजार खुले रहेंगे, लेकिन उस दिन सेटलमेंट हॉलिडे रहेगा। हालांकि, बाद में जारी नए सर्कुलर में एक्सचेंज ने साफ कर दिया कि अब पूरे दिन के लिए ट्रेडिंग हॉलिडे रहेगा। NSE ने बताया कि यह फैसला पहले के सर्कुलर में आंशिक बदलाव के तहत लिया गया है।

इस दिन BSE और NSE दोनों पर इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव्स, सिक्योरिटीज लेंडिंग एंड बॉरोइंग (SLB), करेंसी डेरिवेटिव्स और इंटरेस्ट रेट डेरिवेटिव्स में कोई ट्रेडिंग नहीं होगी। इसके अलावा, कमोडिटी डेरिवेटिव्स सेगमेंट में सुबह के सत्र में भी ट्रेडिंग बंद रहेगी।

15 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश

महाराष्ट्र सरकार ने भी 15 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है, ताकि राज्य की 29 नगर निगमों में स्थानीय निकाय चुनाव सुचारू रूप से कराए जा सकें। इनमें मुंबई सिटी और मुंबई सबअर्बन जिले भी शामिल हैं, जो बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के अंतर्गत आते हैं।

यह छुट्टी नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881 की धारा 25 के तहत घोषित की गई है। यह अधिकार केंद्र सरकार द्वारा 1968 से राज्य सरकार को सौंपा गया है। इस संबंध में आदेश राज्य के सामान्य प्रशासन, उद्योग और श्रम विभागों के जरिए जारी किया गया है।

BMC ने शनिवार को जारी बयान में कहा कि यह सार्वजनिक अवकाश पूरे मुंबई शहर और पूर्वी व पश्चिमी उपनगरों में लागू होगा। इस दिन सरकारी और अर्ध-सरकारी कार्यालय, सार्वजनिक उपक्रम, बैंक और अन्य संस्थान बंद रहेंगे। साथ ही, मुंबई में रजिस्टर्ड लेकिन शहर से बाहर काम करने वाले मतदाताओं को भी वोट डालने की सुविधा दी जाएगी। इन चुनावों की मतगणना 16 जनवरी को होगी। इससे पहले भी 2017 में नगर निगम चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद रहे थे।

SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख