मार्केट न्यूज़
2 min read | अपडेटेड March 03, 2025, 10:56 IST
सारांश
Stock Market Today: पिछले हफ्ते शेयर बाजार में जमकर बिकवाली के बाद आज ग्लोबल मार्केट से मजबूत संकेत नजर आ रहे हैं। टैरिफ हाइक की चिंताओं के बीच शुक्रवार को सेंसेक्स-निफ्टी में करीब दो फीसदी की गिरावट देखी गई थी।
Stock Market: एशियाई बाजारों में भी आज तेजी देखने को मिल रही है।
BSE Sensex में इस समय करीब 222 अंकों की गिरावट है और यह 72663 के लेवल पर है। वहीं, Nifty 50 इंडेक्स 52 अंक लुढ़क गया है और यह 22078 के आसपास आ गया।
बीते कारोबारी दिन अमेरिकी बाजार में तेजी देखने को मिली है। Dow Jones Industrial में 1.39 फीसदी की बढ़त देखी गई। वहीं, S&P 500 में 1.59 फीसदी और Nasdaq कंपोजिट में 1.63 फीसदी की मबजूती आई।
एशियाई बाजारों में भी आज तेजी देखने को मिल रही है। गिफ्ट निफ्टी 106 अंकों की बढ़त के साथ 22,375 के लेवल पर है। Nikkei 225 में 424.52 अंकों की तेजी है। Straits Times में 7.68 अंक की मामूली बढ़त दिख रही है।
Hang Seng इंडेक्स 384.45 अंक यानी 1.65 फीसदी मजबूत हुआ है। हालांकि, Taiwan Weighted में 1.57 फीसदी की गिरावट है। इसके अलावा, SET Composite में 4.03 अंक, Jakarta Composite में 162.78 अंक और Shanghai Composite में 17.75 अंक की बढ़त है।
यूरोपियन मार्केट की बात करें तो FTSE में 53.53 अंकों की बढ़त है। वहीं, CAC में 9.11 अंकों की मामूली तेजी देखी गई। DAX लगभग फ्लैट बंद हुआ है।
बीते सप्ताह BSE का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 2,112.96 अंक या 2.80 प्रतिशत टूटा। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 671.2 अंक या 2.94 प्रतिशत के नुकसान में रहा। सिर्फ फरवरी महीने में निफ्टी 1,383.7 अंक या 5.88 प्रतिशत गिरा है। वहीं इस दौरान सेंसेक्स 4,302.47 अंक या 5.55 प्रतिशत टूटा है।
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में
अगला लेख