मार्केट न्यूज़
3 min read | अपडेटेड February 27, 2025, 10:37 IST
सारांश
Stock Market Today: एशियाई मार्केट में आज बिकवाली हो रही है। गिफ्ट निफ्टी में 35.50 अंकों की मजबूती है। Nikkei 225 में भी 56.59 अंकों की बढ़त देखने को मिल रही है। हालांकि, Straits Times में 3.59 अंक की गिरावट के साथ फ्लैट है।
Stock Market Today: Dow Jones Industrial में 0.43 फीसदी की गिरावट रही और यह 43,433.12 पर क्लोज हुआ है।
हालांकि, बाजार ने अपनी यह बढ़त जल्द ही खो दी। सेंसेक्स और निफ्टी में इस समय फ्लैट ट्रेडिंग हो रही है। सेंसेक्स 35 अंकों की गिरावट के साथ 74570 के लेवल पर है। निफ्टी 50 में 18 अंकों की मामूली गिरावट है और यह 22531 के स्तर पर है।
निफ्टी पर मिडकैप और स्मॉल कैप इंडेक्स में भी गिरावट है। मिडकैप इंडेक्स 0.81 फीसदी टूट गया है। वहीं, स्मॉलकैप इंडेक्स में एक फीसदी से अधिक की कमजोरी है।
सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी बैंक में 0.63 फीसदी की मजबूती है। निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज इंडेक्स, निफ्टी मेटल और निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स में भी बढ़त देखने को मिल रही है। हालांकि, निफ्टी ऑटो, निफ्टी FMCG, निफ्टी आईटी, निफ्टी मीडिया, निफ्टी PSU बैंक और निफ्टी रियल्टी लाल निशान पर हैं।
30 शेयरों वाले BSE सेंसेक्स में 12 शेयरों में तेजी है, जबकि शेष 18 शेयरों में गिरावट है। टॉप गेनर्स में Bajaj Finance, Bajaj Finserv और Indusind Bank के शेयर शामिल हैं। इसके अलावा, UltraTech Cement, टाटा मोटर्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) में गिरावट देखने को मिल रही है।
भारतीय शेयर बाजार के लिए आज 27 फरवरी को ग्लोबल संकेत मिले-जुले नजर आ रहे हैं। अमेरिकी शेयर बाजार की बात करें तो बुधवार Dow Jones Industrial में 0.43 फीसदी की गिरावट रही और यह 43,433.12 पर क्लोज हुआ है।
S&P 500 इंडेक्स लगभग फ्लैट रहा और 5,956.06 के स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा, Nasdaq में 48.88 अंकों की तेजी रही और यह 19,075.26 पर पहुंच गया।
यूरोपियन मार्केट में तेजी देखने को मिली है। FTSE इंडेक्स में 62.79 अंकों की बढ़त रही। वहीं, CAC इंडेक्स में 92.85 अंक और DAX में 383.84 अंकों की बढ़त देखने को मिली है।
दूसरी ओर, एशियाई बाजारों में आज बिकवाली हो रही है। गिफ्ट निफ्टी में 35.50 अंकों की मजबूती है। Nikkei 225 में भी 56.59 अंकों की बढ़त देखने को मिल रही है।
हालांकि, Straits Times में 3.59 अंक की गिरावट के साथ फ्लैट है। हैंगसेंग करीब 0.73 फीसदी कमजोर हुआ है। ताइवान वेटेड में 0.75 फीसदी कमजोरी दिख रही है तो कोस्पी में करीब 0.83 फीसदी गिरावट है। वहीं शंघाई कंपोजिट में 0.43 फीदी गिरावट है।
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में
अगला लेख