return to news
  1. Stock Market Today: सेंसेक्स 494 अंक लुढ़का, निफ्टी 22,758 पर, M&M-Tata Motors टॉप लूजर्स

मार्केट न्यूज़

Stock Market Today: सेंसेक्स 494 अंक लुढ़का, निफ्टी 22,758 पर, M&M-Tata Motors टॉप लूजर्स

Upstox

3 min read | अपडेटेड February 21, 2025, 11:52 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Stock Market Today: एशियन मार्केट्स की बात करें तो यहां मिले-जुले संकेत नजर आ रहे हैं। GIFT NIFTY में 51.50 अंक की गिरावट देखने को मिल रही है। Nikkei 225 में 41.30 प्वाइंट्स की बढ़त दिख रही है। इसके अलावा, स्‍ट्रेट टाइम्‍स में 0.05 फीसदी की मामूली तेजी है।

Stock Market Today: घरेलु शेयर बाजार के लिए आज 21 फरवरी को ग्लोबल मार्केट से कमजोर संकेत नजर आ रहे हैं।

Stock Market Today: घरेलु शेयर बाजार के लिए आज 21 फरवरी को ग्लोबल मार्केट से कमजोर संकेत नजर आ रहे हैं।

Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार प्री-ओपनिंग सेशन में मामूली गिरावट के साथ खुले। हालांकि, बाद में यह गिरावट बढ़ गई। सेंसेक्स (Sensex) 494.19 अंक लुढ़क कर 75,241.77 पर आ गया है। वहीं, निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 154.50 अंक की गिरावट के साथ 22,758.65 के लेवल पर है।

सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन में M&M और Tata Motors के शेयर सबसे अधिक गिरावट पर हैं। दूसरी ओर, NTPC और TCS के शेयर बढ़त के साथ ट्रेड कर रहे हैं।

ग्लोबल मार्केट के क्या हैं रुझान

घरेलु शेयर बाजार के लिए आज 21 फरवरी को ग्लोबल मार्केट से कमजोर संकेत नजर आ रहे हैं। अमेरिकी शेयर बाजार की बात करें तो Dow Jones Industrial में 450.94 अंक या करीब 1 फीसदी की गिरावट देखी गई औऱ यह 44,176.65 के लेवल पर बंद हुआ।

दूसरी ओर, गुरुवार को S&P 500 में -26.60 अंक और NASDAQ Composite में 94 अंकों की गिरावट दर्ज की गई। इसके पहले गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए थे।

एशियन मार्केट्स का क्या है हाल

एशियन मार्केट्स की बात करें तो यहां मिले-जुले संकेत नजर आ रहे हैं। GIFT NIFTY में 51.50 अंक की गिरावट देखने को मिल रही है। Nikkei 225 में 41.30 प्वाइंट्स की बढ़त दिख रही है। इसके अलावा, स्‍ट्रेट टाइम्‍स में 0.05 फीसदी की मामूली तेजी है।

हैंगसेग में 2.53 फीसदी बढ़त नजर आ रही है। ताइवान वेटेड 0.90 फीसदी मजबूत हुआ है और कोस्‍पी में 0.12 फीसदी की गिरावट है। इसके अलावा, शंघाई कंपोजिट में 0.61 फीसदी बढ़त आई है।

ब्रेंट क्रूड में आज फ्लैट ट्रेड देखने को मिला है। क्रूड मामूली रुपये से कमजोर होकर 76.47 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है। अमेरिकी डॉलर इंडेक्स में मामूली बढ़त है और यह 106.42 के स्तर पर है।

20 फरवरी को गिरावट पर बंद हुआ था इंडियन मार्केट

इसके पहले 20 फरवरी को शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी रहा। इस दौरान BSE सेंसेक्स में 203.22 अंकों की गिरावट देखी गई और यह 75,735.96 के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी ओर, निफ्टी 50 भी 19.75 प्वाइंट लुढ़ककर 22,913.15 के लेवल पर आ गया। हालांकि, इस गिरावट के बावजूद मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में अच्छी तेजी देखी गई। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में 1-1 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख