return to news
  1. Stock Market Crash: टैरिफ की दोबारा धमकी से शेयर बाजार धड़ाम, Sensex 823 अंक लुढ़का, Nifty 24888 पर बंद

मार्केट न्यूज़

Stock Market Crash: टैरिफ की दोबारा धमकी से शेयर बाजार धड़ाम, Sensex 823 अंक लुढ़का, Nifty 24888 पर बंद

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड June 12, 2025, 15:53 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Stock Market Wrap: आज के कारोबार में सेंसेक्स के 30 में से ज्यादातर शेयर लाल निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा बिकवाली Tata Motors, Titan Company, Power Grid, Eternal और M&M के शेयरों में रही। हालांकि, Asian Paints, Bajaj Finserv और Tech Mahindra के शेयर हरे निशान पर बंद हुए।

Stock Market Crash

Stock Market Crash: आज के कारोबार में BSE Sensex में 823.16 अंकों (1%) की गिरावट रही और यह 81,684.24 के स्तर पर बंद हुआ।

Stock Market Wrap: भारतीय शेयर बाजार में आज 12 जून को बड़ी गिरावट देखी गई। कमजोर ग्लोबल संकेतों और टैरिफ से जुड़ी चिंताओं के बीच निवेशकों ने जमकर बिकवाली की। आज के कारोबार में BSE Sensex में 823.16 अंकों (1%) की गिरावट रही और यह 81,684.24 के स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा, Nifty 50 में भी 253.20 अंकों की कमजोरी देखने को मिली और यह 24,888.20 के स्तर पर बंद हुआ।

आज शुरुआती कारोबार में मार्केट में तेजी देखने को मिली थी। सेंसेक्स 145.9 अंक बढ़कर 82,661.04 पर पहुंच गया था। हालांकि, बाद में इसने अपनी बढ़त खो दी। इंट्राडे में सेंसेक्स करीब 1000 प्वॉइंट्स तक लुढ़क गया। विदेशी निवेशकों (FII) की बिकवाली ने भी बाजार पर आज दबाव बनाया।

Tata Motors, Titan समेत ये स्टॉक्स लुढ़के

आज के कारोबार में सेंसेक्स के 30 में से ज्यादातर शेयर लाल निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा बिकवाली Tata Motors, Titan Company, Power Grid, Eternal और M&M के शेयरों में रही। हालांकि, Asian Paints, Bajaj Finserv और Tech Mahindra के शेयर हरे निशान पर बंद हुए।

मिड और स्मॉल कैप ने भी कराया नुकसान

NSE पर आज मिड और स्मॉल कैप शेयरों में भी जमकर बिकवाली देखने को मिली। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1.73 फीसदी टूट गया। वहीं, निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में भी 1.90 फीसदी की बड़ी गिरावट आई।

सभी सेक्टर्स लाल निशान पर

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज सभी इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा बिकवाली निफ्टी रियल्टी में रही और यह 2 फीसदी से अधिक लुढ़क गया। इसके अलावा, निफ्टी ऑटो, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और ऑयल एंड गैस इंडेक्स में भी करीब दो फीसदी की कमजोरी रही।

निफ्टी FMCG, मेटल और PSU बैंक में एक फीसदी से अधिक की गिरावट आई। निफ्टी आईटी और प्राइवेट बैंक इंडेक्स भी करीब एक फीसदी तक टूट गए। निफ्टी मीडिया और फार्मा इंडेक्स में भी बिकवाली देखने को मिली है।

बाजार में गिरावट की क्या है वजह?

अमेरिका की दोबारा टैरिफ धमकी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वो आने वाले 1-2 हफ्तों में ट्रेडिंग पार्टनर देशों को चिट्ठी भेजेंगे जिसमें टैरिफ की दरें बताई जाएंगी। उन्होंने कहा, "हम बस एक समय पर ये चिट्ठी भेज देंगे, आप मानो या न मानो।" अब तक सिर्फ यूके (ब्रिटेन) ने अमेरिका के साथ ट्रेड समझौता किया है, और चीन के साथ अस्थायी सहमति बनी है।

मिडिल ईस्ट में तनाव

अमेरिका को डर है कि इजरायल ईरान पर हमला कर सकता है। इस कारण अमेरिका ने इराक से कुछ कर्मचारियों को निकालने की इजाजत दे दी है और वहां रह रहे सैनिकों के परिवारों को लौटने की अनुमति भी दे दी है।

विदेशी निवेशकों की बिकवाली

विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने बुधवार को ₹446.31 करोड़ के शेयर बेच दिए। इससे भारतीय शेयर बाजार पर दबाव बढ़ गया है।

ग्लोबल बाजार से कमजोर संकेत

एशिया के प्रमुख बाजार जैसे शंघाई, जापान और हांगकांग के बाजारों में 1% तक की गिरावट देखी गई। अमेरिका के बाजार बुधवार को गिरकर बंद हुए और वॉल स्ट्रीट फ्यूचर्स भी गुरुवार को लाल निशान में था। यूरोप के बाजारों में भी गिरावट रही, जैसे जर्मनी का DAX इंडेक्स 1.2% गिरा और Dow Futures 0.5% नीचे गया।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)
SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

Shubham Singh Thakur
Shubham Singh Thakur is a business journalist with a focus on stock market and personal finance. An alumnus of the Indian Institute of Mass Communication (IIMC), he is passionate about making financial topics accessible and relevant for everyday readers.