मार्केट न्यूज़
2 min read | अपडेटेड March 03, 2025, 15:47 IST
सारांश
Stock Market Closing: BSE Sensex के 30 शेयरों में से 19 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं, 11 शेयरों में गिरावट देखने को मिली है। जिन शेयरों में तेजी देखी गई उनमें UltraTech Cement, Bharti Airtel और Infosys के शेयर शामिल हैं।
Stock Market Today: NSE पर सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी मेटल और निफ्टी रियल्टी में एक फीसदी से अधिक की मजबूती आई है।
NSE पर निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में आज 0.14 फीसदी की मामूली बढ़त देखी गई। वहीं, स्मॉलकैप इंडेक्स 0.27 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए।
BSE Sensex के 30 शेयरों में से 18 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं, 12 शेयरों में गिरावट देखने को मिली है। जिन शेयरों में तेजी देखी गई उनमें UltraTech Cement, Bharti Airtel, NTPC और Infosys के शेयर शामिल हैं। इसके अलावा, रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL), Bajaj Finserv और HDFC Bank के शेयर टॉप लूजर्स रहे।
NSE पर सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी मेटल और निफ्टी रियल्टी में एक फीसदी से अधिक की मजबूती आई है। इसके अलावा, निफ्टी ऑटो, निफ्टी आईटी, निफ्टी FMCG और निफ्टी फार्मा भी हरे निशान पर बंद हुए। हालांकि, निफ्टी बैंक, मीडिया, निफ्टी PSU बैंक और निफ्टी प्राइवेट बैंक के इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए।
BSE पर आज कुल 4234 शेयरों में ट्रेडिंग हुई है। इनमें से 1237 शेयरों में बढ़त देखी गई। वहीं, 2844 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। इसके अलावा, 153 शेयर ऐसे रहे, जिनके शेयर प्राइस में कोई बदलाव नहीं हुआ। आज 173 शेयरों में अपर सर्किट लगा है, जबकि 537 शेयर लोअर सर्किट पर बंद हुए।
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में
अगला लेख