return to news
  1. Stock Market Closing: Sensex-Nifty में करीब 1% की मजबूत रैली, निवेशकों ने कमाए ₹8 लाख करोड़

मार्केट न्यूज़

Stock Market Closing: Sensex-Nifty में करीब 1% की मजबूत रैली, निवेशकों ने कमाए ₹8 लाख करोड़

Upstox

3 min read | अपडेटेड March 05, 2025, 15:53 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Stock Market Closing: BSE Sensex के 30 शेयरों की बात करें तो इसमें से 25 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं, 5 शेयरों में गिरावट रही। अदाणी पोर्ट्स (Adani Ports), टाटा स्टील (Tata Steel) और महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली है।

Stock Market Closing: सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो सभी सेक्टर हरे निशान पर बंद हुए।

Stock Market Closing: सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो सभी सेक्टर हरे निशान पर बंद हुए।

Stock Market Closing: भारतीय शेयर बाजार में आज 5 मार्च को 1 फीसदी से अधिक की मजबूत रैली देखने को मिली है। BSE Sensex आज के कारोबार में 740.30 अंक बढ़कर 73,730.23 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं, Nifty 50 में 254.65 अंकों की मजबूती आई और यह 22,337.30 पर बंद हुआ। NSE पर निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में 2.42 फीसदी की शानदार तेजी आई। वहीं, स्मॉलकैप इंडेक्स 2.96 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर रेसिप्रोकल टैरिफ लगाने की बात दोहराई है। हालांकि, इसके बावजूद शेयर बाजार आज बढ़त के साथ खुले और इसके बाद भी इसमें तेजी जारी रही। हालांकि, एक्सपर्ट्स का कहना है कि बाजार में आई इस रिकवरी को मार्केट का बॉटम मानना जल्दबाजी होगी।

BSE Sensex के 30 शेयरों का अपडेट

BSE Sensex के 30 शेयरों की बात करें तो इसमें से 25 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं, 5 शेयरों में गिरावट रही। अदाणी पोर्ट्स (Adani Ports), टाटा स्टील (Tata Steel) और महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली है। दूसरी ओर, Bajaj Finance, Indusind Bank और HDFC Bank के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए।

सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद

सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो सभी सेक्टर हरे निशान पर बंद हुए। सबसे अधिक तेजी निफ्टी मेटल में रही, जो कि 4 फीसदी से अधिक की मजबूती के साथ बंद हुआ। इसके अलावा, निफ्टी PSU बैंक और निफ्टी मीडिया इंडेक्स में 3 फीसदी से अधिक की तेजी रही।

निफ्टी ऑटो, निफ्टी आईटी और निफ्टी रियल्टी दो फीसदी से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुए हैं। निफ्टी FMCG और फार्मा में भी एक फीसदी से अधिक की मजबूती आई है।

निवेशकों ने कमाए 7.96 लाख करोड़ रुपये

BSE सेंसेक्स पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज 4 मार्च को बढ़कर 3,93,03,799.84 लाख करोड़ रुपये हो गया। यह पिछले कारोबारी दिन यानी 4 मार्च को 3,85,07,568.89 लाख करोड़ रुपये था।

इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप करीब 7.96 लाख करोड़ रुपये बढ़ गया। इसका मतलब है कि निवेशकों को करीब 7.96 लाख करोड़ रुपये का फायदा हुआ है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख