return to news
  1. Stock Market closing: Sensex में 770 अंकों की उछाल, Nifty 24850 के करीब, इन फैक्टर्स का दिखा असर

मार्केट न्यूज़

Stock Market closing: Sensex में 770 अंकों की उछाल, Nifty 24850 के करीब, इन फैक्टर्स का दिखा असर

Upstox

3 min read | अपडेटेड May 23, 2025, 15:46 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से लगभग सभी शेयर हरे निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा खरीदारी Eternal, Power Grid, ITC, Nestle India और Axis Bank के शेयरों में हुई है। इसके अलावा, Sun Pharmaceutical और Bharti Airtel के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए।

Stock Market: NSE पर आज मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिली।

Stock Market: NSE पर आज मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिली।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में आज 23 मई को सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन मजबूत रैली देखी गई। आज के कारोबार में BSE Sensex में 769.09 अंकों की मजबूत तेजी रही और यह 81,721.08 पर पहुंच गया। इसके अलावा, Nifty 50 में भी 243.45 अंकों की बढ़त दर्ज की गई और यह 24,853.15 पर बंद हुआ। आज एशियाई बाजारों में तेजी का असर इंडियन मार्केट पर भी दिखा। इसके अलावा, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के चलते भी सेंटीमेंट बेहतर हुआ है।

इन शेयरों में सबसे ज्यादा एक्शन

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से लगभग सभी शेयर हरे निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा खरीदारी Eternal, Power Grid, ITC, Nestle India और Axis Bank के शेयरों में हुई है। इसके अलावा, Sun Pharmaceutical और Bharti Airtel के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। बाकी 28 शेयरों में बढ़त दर्ज की गई।

NSE पर आज मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिली। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.64 फीसदी उछल गया। वहीं, निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में 0.80 फीसदी की बढ़त रही।

लगभग सभी सेक्टर्स हरे निशान पर

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज ज्यादातर इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए। निफ्टी बैंक में 0.83 फीसदी की तेजी रही। सबसे ज्यादा खरीदारी निफ्टी FMCG में दिख रही है और यह करीब 1.60 फीसदी उछल गया। इसके अलावा, निफ्टी प्राइवेट बैंक में एक फीसदी की बढ़ रही। निफ्टी ऑटो, आईटी, मीडिया, मेटल, PSU बैंक और रियल्टी इंडेक्स भी आज हरे निशान पर बंद हुए हैं। हालांकि, निफ्टी फार्मा में गिरावट देखने को मिली है।

बाजार में तेजी की क्या है वजह?

एशियाई बाजारों का सहारा

शुक्रवार को एशियाई बाजारों में तेजी देखने को मिली क्योंकि अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का टैक्स बिल निचले सदन में पास हो गया, जिससे अमेरिकी सरकारी बॉन्ड्स की मांग बढ़ी। जापान का निक्केई 0.6%, हांगकांग का हैंगसेंग 0.7%, दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.11% और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.1% चढ़ा। हालांकि अमेरिकी बाजार गुरुवार रात लगभग स्थिर रहे।

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट

भारतीय शेयर बाजारों को भी अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से सहारा मिला। ब्रेंट क्रूड की कीमत 0.5% गिरी, क्योंकि यह उम्मीद जताई जा रही है कि OPEC+ देश अगले मीटिंग में उत्पादन बढ़ा सकते हैं। चूंकि भारत अपनी ज़्यादातर तेल जरूरतें आयात से पूरी करता है, इसलिए कम कीमतें भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए फायदेमंद होती हैं।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)
SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।