return to news
  1. Stock Market closing: Sensex 645 अंक टूटा, Nifty 24600 के करीब बंद, FMCG-IT सेक्टर लुढ़के

मार्केट न्यूज़

Stock Market closing: Sensex 645 अंक टूटा, Nifty 24600 के करीब बंद, FMCG-IT सेक्टर लुढ़के

Upstox

2 min read | अपडेटेड May 22, 2025, 15:49 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर लाल निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा गिरावट M&M, Tech Mahindra, ITC, Bajaj Finserv और Power Grid के शेयरों में रही। इसके अलावा, Indusind Bank, Bharti Airtel और UltraTech Cement के शेयर हरे निशान पर बंद हुए।

Stock Market: NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी आज बिकवाली देखने को मिली।

Stock Market: NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी आज बिकवाली देखने को मिली।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में आज 22 मई को भारी बिकवाली देखी गई। हालांकि, बाजार ने बाद में रिकवरी भी दिखाई। आज के कारोबार में BSE Sensex में 644.64 अंकों की गिरावट रही और यह 80,951.99 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, इंट्राडे में यह करीब 1100 प्वॉइंट्स गिर गया था। इसके अलावा, Nifty 50 भी 203.75 अंक टूटकर 24,609.70 के स्तर तक लुढ़क गया। ग्लोबल मार्केट में तेज बिकवाली का असर आज इंडियन मार्केट पर भी दिखा है।

Sensex के इन शेयरों में दिखी हलचल

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर लाल निशान पर बंद हुए। इसमें केवल 5 शेयरों में ही बढ़त रही, जबकि 25 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। सबसे ज्यादा गिरावट M&M, Tech Mahindra, ITC, Bajaj Finserv और Power Grid के शेयरों में रही। इसके अलावा, Indusind Bank, Bharti Airtel और UltraTech Cement के शेयर हरे निशान पर बंद हुए।

NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी आज बिकवाली देखने को मिली। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.52 फीसदी टूट गया। वहीं, निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में 0.26 फीसदी की कमजोरी रही।

FMCG-IT सेक्टर में बिकवाली

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज निफ्टी मीडिया को छोड़कर सभी इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा बिकवाली निफ्टी FMCG में रही और यह 1.44 फीसदी तक टूट गया। निफ्टी ऑटो, आईटी, फार्मा, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और ऑयल एंड गैस सेक्टर में भी करीब एक फीसदी की कमजोरी देखी गई।

इसके अलावा, निफ्टी मेटल, PSU बैंक, प्राइवेट बैंक और रियल्टी इंडेक्स भी लाल निशान पर बंद हुए। निफ्टी मीडिया में करीब एक फीसदी की बढ़त दर्ज की गई।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)
SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख