return to news
  1. Stock market closing: IT स्टॉक्स ने बिगाड़ा मूड, Sensex 271 अंक लुढ़का, Nifty 25000 से नीचे

मार्केट न्यूज़

Stock market closing: IT स्टॉक्स ने बिगाड़ा मूड, Sensex 271 अंक लुढ़का, Nifty 25000 से नीचे

Upstox

3 min read | अपडेटेड May 19, 2025, 16:14 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Stock Market: मूडीज रेटिंग एजेंसी ने अमेरिका की क्रेडिट रेटिंग एक स्तर नीचे कर दी है। अब यह AAA से घटकर Aa1 हो गई है। इसके अलावा, चीन और अमेरिका से मिले-जुले आर्थिक संकेतों के कारण एशियाई और यूरोपीय शेयर बाजारों में सोमवार को गिरावट दर्ज की गई।

Stock Market: आज के कारोबार में BSE Sensex में 271.17 अंकों की कमजोरी रही और यह 82,059.42 के स्तर पर बंद हुआ।

Stock Market: आज के कारोबार में BSE Sensex में 271.17 अंकों की कमजोरी रही और यह 82,059.42 के स्तर पर बंद हुआ।

Stock Market: ग्लोबल मार्केट में कमजोरी के बीच आज 19 मई को भारतीय शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली। आज के कारोबार में BSE Sensex में 271.17 अंकों की कमजोरी रही और यह 82,059.42 के स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा, Nifty 50 भी आज 74.35 अंक लुढ़ककर 24,945.45 के स्तर पर आ गया। मूडीज ने अमेरिका की क्रेडिट रेटिंग घटा दी है। इसके चलते आज आईटी शेयरों में बिकवाली का दबाव रहा।

Infosys, TCS समेत इन शेयरों में गिरावट

Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा बिकवाली Eternal, Infosys, TCS, Tech Mahindra और Reliance Industries के शेयरों में हुई। इसके अलावा, Power Grid, Bajaj Finance, NTPC और SBIN के शेयर टॉप गेनर्स रहे।

ओवरऑल मार्केट में गिरावट के बावजूद आज मिड और स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी देखी गई। NSE पर निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.09 फीसदी की मामूली बढ़त दर्ज की गई। इसके अलावा, निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 0.53 फीसदी उछल गया।

IT शेयरों में बिकवाली

सेक्टरवाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो निफ्टी बैंक आज मामूली रूप से 0.08 फीसदी बढ़ा। सबसे ज्यादा खरीदारी रियल्टी शेयरों में रही और निफ्टी रियल्टी 2 फीसदी से अधिक उछल गया। इसके अलावा, निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स भी करीब डेढ़ फीसदी बढ़ गया। निफ्टी ऑटो, मेटल, फार्मा जैसे इंडेक्स भी हरे निशान पर बंद हुए।

दूसरी ओर, निफ्टी आईटी इंडेक्स में आज सबसे ज्यादा एक फीसदी से अधिक की गिरावट रही। निफ्टी FMCG, मीडिया और प्राइवेट बैंक इंडेक्स भी लाल निशान पर बंद हुए हैं।

क्या है बाजार में गिरावट की वजह

मूडीज रेटिंग एजेंसी ने अमेरिका की क्रेडिट रेटिंग एक स्तर नीचे कर दी है। अब यह AAA से घटकर AA1 हो गई है। रेटिंग में कटौती का कारण अमेरिका का बढ़ता बजट घाटा और उधारी की बढ़ती लागत बताया गया है।

चीन और अमेरिका से मिले-जुले आर्थिक संकेतों के कारण एशियाई और यूरोपीय शेयर बाजारों में सोमवार को गिरावट दर्ज की गई। एशिया में, जापान के निक्केई 225, दक्षिण कोरिया के कोस्पी, चीन के शंघाई कंपोजिट और हांगकांग के हैंग सेंग जैसे प्रमुख सूचकांक लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।

मूडीज द्वारा डाउनग्रेड किए जाने के बाद भारत के आईटी शेयरों में 1 फीसदी से अधिक की गिरावट आई, जिससे मार्केट सेंटीमेंट खराब हुआ। भारत की आईटी कंपनियों के रेवेन्यू का एक बड़ा हिस्सा अमेरिका से आता है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)
SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।