return to news
  1. Stock Market closing: Sensex 182 अंक चढ़ा, Nifty 24666 पर बंद, Tata Steel-Tech Mahindra रहे टॉप गेनर्स

मार्केट न्यूज़

Stock Market closing: Sensex 182 अंक चढ़ा, Nifty 24666 पर बंद, Tata Steel-Tech Mahindra रहे टॉप गेनर्स

Upstox

2 min read | अपडेटेड May 14, 2025, 15:42 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Stock Market: आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा तेजी Tata Steel, Eternal, Tech Mahindra, M&M और Maruti Suzuki India के शेयरों में देखने को मिली है। दूसरी ओर, Asian Paints, Kotak Mahindra Bank के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट रही।

BSE Sensex में आज के कारोबार में 182.34 अंकों की तेजी रही और यह 81,330.56 के स्तर पर बंद हुआ।

BSE Sensex में आज के कारोबार में 182.34 अंकों की तेजी रही और यह 81,330.56 के स्तर पर बंद हुआ।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार आज 14 मई को बढ़त के साथ बंद हुए। BSE Sensex में आज के कारोबार में 182.34 अंकों की तेजी रही और यह 81,330.56 के स्तर पर बंद हुआ। हालांकि, इंट्राडे में सेंसेक्स ने 81,691.87 के हाई को छू लिया था। इसके अलावा, Nifty 50 में भी 88.55 अंकों की बढ़त दर्ज की गई और यह 24,666.90 के स्तर पर पहुंच गया।

Tata Steel, Eternal में जमकर खरीदारी

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा तेजी Tata Steel, Eternal, Tech Mahindra, M&M और Maruti Suzuki India के शेयरों में देखने को मिली है। दूसरी ओर, Asian Paints, Kotak Mahindra Bank, Tata Motors और NTPC के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट रही।

स्मॉल-मिड कैप शेयरों में बढ़त

आज NSE पर मिड और स्मॉल कैप शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1.11 फीसदी उछल गया। इसके अलावा, निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स भी 1.44 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ।

Nifty मेटल चढ़ा, बैंक लुढ़का

सेक्टरवाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज ज्यादातर सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा खरीदारी निफ्टी मेटल में दिखी और यह 2 फीसदी से अधिक उछल गया। निफ्टी आईटी, मीडिया, रियल्टी और ऑयल एंड गैस इंडेक्स भी एक फीसदी से अधिक की बढ़त में रहे।

इसके अलावा, निफ्टी ऑटो, FMCG, फार्मा और PSU बैंक इंडेक्स में तेजी दर्ज की गई। हालांकि, निफ्ट बैंक और निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए हैं।

343 शेयरों में अपर सर्किट

BSE पर आज कुल 4,125 शेयरों में कारोबार हुआ है। इनमें से 2860 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं, 1124 शेयरों में आज गिरावट देखी गई। 141 शेयर ऐसे रहे, जिनके प्राइस में कोई बदलाव नहीं हुआ। आज 343 शेयरों में अपर सर्किट लग गया, जबकि 135 शेयरों में लोअर सर्किट लगा।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)
SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।