return to news
  1. Stock Market: भारत-पाक सीजफायर से शेयर बाजार में रिकॉर्ड रैली, Sensex 3000 अंक चढ़ा, Nifty 24900 के पार

मार्केट न्यूज़

Stock Market: भारत-पाक सीजफायर से शेयर बाजार में रिकॉर्ड रैली, Sensex 3000 अंक चढ़ा, Nifty 24900 के पार

Upstox

2 min read | अपडेटेड May 12, 2025, 15:41 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Stock Market: Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर आज बढ़त के साथ बंद हुए। आज कुल 28 शेयरों में तेजी रही जबकि दो शेयरों में गिरावट देखी गई। सबसे ज्यादा खरीदारी Infosys, HCL Technologies, Tata Steel, Eternal और Tech Mahindra के शेयरों में दिख रही है।

Stock Market: BSE Sensex में 2975.43 अंकों की तेजी रही और यह 82,429.90 पर पहुंच गया।

Stock Market: BSE Sensex में 2975.43 अंकों की तेजी रही और यह 82,429.90 पर पहुंच गया।

Stock Market: भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर पर सहमति के बाद शेयर बाजार में आज 12 मई को जबरदस्त उछाल दखने को मिला। आज के कारोबार में BSE Sensex में 2975.43 अंकों की तेजी रही और यह 82,429.90 पर पहुंच गया। इसके अलावा, Nifty 50 भी 916.70 अंक उछलकर 24,924.70 पर पहुंच गया। यह इनकी एक दिन की सबसे बड़ी तेजी है।

वहीं, प्रतिशत के हिसाब से दोनों इंडेक्स करीब 4% बढ़े, जो पिछले चार सालों की दूसरी सबसे बड़ी बढ़त है। इसके पहले सबसे बड़ी तेजी 1 फरवरी 2021 को रही थी, जब दोनों इंडेक्स 4.7% से ज्यादा चढ़े थे। अमेरिका और चीन के बीच सफल व्यापार समझौते पर सहमति के चलते भी मार्केट सेंटीमेंट को बढ़ावा मिला।

Infosys, HCL Technologies में सबसे ज्यादा खरीदारी

Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर आज बढ़त के साथ बंद हुए। आज कुल 28 शेयरों में तेजी रही जबकि दो शेयरों में गिरावट देखी गई। सबसे ज्यादा खरीदारी Infosys, HCL Technologies, Tata Steel, Eternal और Tech Mahindra के शेयरों में दिख रही है। इसके अलावा, Sun Pharmaceutical और Indusind Bank के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।

निफ्टी IT और रियल्टी 6% से ज्यादा भागे

सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो NSE पर आज सभी सेक्टर हरे निशान पर बंद हुए। निफ्टी बैंक में आज 3.34 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। इसके अलावा, निफ्टी IT इंडेक्स 6.70 फीसदी उछल गया।

निफ्टी मेटल और रियल्टी में भी करीब 6 फीसदी तक की बढ़त दर्ज की गई। निफ्टी ऑटो, प्राइवेट बैंक, ऑयल एंड गैस, मीडिया और PSU बैंक में करीब 3 फीसदी की मजबूती देखने को मिली। वहीं, निफ्टी FMCG करीब 2.50 फीसदी बढ़ा है।

कुल 506 शेयरों में अपर सर्किट

BSE पर आज कुल 4,254 शेयरों में कारोबार हुआ है, जिसमें से 3,541 शेयरों में बढ़त दर्ज की गई। इसके अलावा, 579 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 134 शेयर ऐसे रहे, जिनके प्राइस में कोई बदलाव नहीं हुआ। आज कुल 506 शेयरों में अपर सर्किट लग गया, जबकि 185 शेयर लोअर सर्किट पर बंद हुए।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)
SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।