मार्केट न्यूज़
3 min read | अपडेटेड April 01, 2025, 15:50 IST
सारांश
Stock Market: Sensex के 30 शेयरों की बात करें तो इनमें से ज्यादा शेयर लाल निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा गिरावट HCL Tech, HDFC Bank, Bajaj Finserv, Bajaj Finance और Infosys के शेयरों में रही। इसके अलावा, Indusind Bank के शेयर 5 फीसदी तक उछल गए।
Stock Market: आज आईटी और रियल्टी शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली है।
नए वित्त वर्ष के पहले कारोबारी दिन पर BSE Sensex में 1390.41 अंकों की गिरावट आई और यह 76,024.51 के स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा, Nifty 50 भी 353.65 अंक लुढ़ककर 23,165.70 पर बंद हुआ है।
आज के कारोबार में आईटी और रियल्टी शेयरों में सबसे अधिक दबाव रहा। NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली देखी गई। आज निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.86 फीसदी टूट गया। वहीं, निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में भी 0.70 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।
Sensex के 30 शेयरों की बात करें तो इनमें से ज्यादा शेयर लाल निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा गिरावट HCL Tech, HDFC Bank, Bajaj Finserv, Bajaj Finance और Infosys के शेयरों में रही। इसके अलावा, Indusind Bank के शेयर 5 फीसदी तक उछल गए। Zomato के शेयर भी हरे निशान पर बंद हुए।
आज आईटी और रियल्टी शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली है। निफ्टी IT इंडेक्स दो फीसदी से अधिक टूट गया, जबकि रियल्टी इंडेक्स में तीन फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी बैंक, फार्मा और प्राइवेट बैंक में एक फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है। निफ्टी ऑटो, FMCG, मेटल, PSU बैंक भी लाल निशान पर बंद हुए। दूसरी ओर, निफ्टी मीडिया में दो फीसदी से अधिक की तेजी आई।
BSE सेंसेक्स पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज एक अप्रैल को घटकर 4,09,58,128.52 लाख करोड़ रुपये रह गया। यह पिछले कारोबारी दिन यानी 28 मार्च को 4,12,87,646.50 लाख करोड़ रुपये था।
इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप करीब 3.29 लाख करोड़ रुपये घट गया। इसका मतलब है कि निवेशकों को करीब 3.29 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में
अगला लेख