return to news
  1. Stock Market Closing: Sensex-Nifty फ्लैट बंद, करीब 27% टूट गया IndusInd Bank का शेयर

मार्केट न्यूज़

Stock Market Closing: Sensex-Nifty फ्लैट बंद, करीब 27% टूट गया IndusInd Bank का शेयर

Upstox

2 min read | अपडेटेड March 11, 2025, 15:49 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Stock Market Closing: सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो सबसे अधिक गिरावट निफ्टी प्राइवेट बैंक में रही। इसके अलावा, निफ्टी बैंक, ऑटो, FMCG, आईटी और मीडिया इंडेक्स भी लाल निशान पर बंद हुए। निफ्टी रियल्टी में आज 3.68 फीसदी की जोरदार तेजी देखी गई।

Stock Market Closing: Indusind bank के शेयर आज करीब 27 फीसदी टूट गए।

Stock Market Closing: Indusind bank के शेयर आज करीब 27 फीसदी टूट गए।

Stock Market Closing: ग्लोबल मार्केट में भारी बिकवाली के बीच भारतीय शेयर बाजार आज 11 मार्च को उतार-चढ़ाव के साथ बंद हुए। शुरुआती कारोबार में Sensex-Nifty में गिरावट देखी गई। हालांकि, बाद में इसमें रिकवरी भी आई। BSE Sensex आज महज 12.85 अंकों की गिरावट के साथ 74,102.32 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 50 में 37.60 अंकों की बढ़त रही और यह 22,497.90 पर बंद हुआ।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

अमेरिका में मंदी की आशंका के चलते सोमवार को अमेरिकी बाजारों में भारी बिकवाली हुई। वहीं, IndusInd Bank के शेयर आज करीब 27 फीसदी टूट गए। इसके चलते पूरे दिन भारतीय शेयर बाजार पर दबाव बना रहा।

Nifty प्राइवेट बैंक समेत इन सेक्टर्स में बिकवाली

सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो सबसे अधिक गिरावट निफ्टी प्राइवेट बैंक में रही और यह 1.38 फीसदी टूट गया। इसके अलावा, निफ्टी बैंक, ऑटो, FMCG, आईटी और मीडिया इंडेक्स भी लाल निशान पर बंद हुए।

निफ्टी रियल्टी में आज 3.63 फीसदी की जोरदार तेजी रही। वहीं, ऑयल एंड गैस इंडेक्स 1.21 फीसदी के उछाल के साथ बंद हुए।

इसके अलावा, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, मेटल, फार्मा, और PSU बैंक इंडेक्स भी हरे निशान पर बंद हुए। NSE पर निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में आज 0.67 फीसदी की मजबूती आई है। दूसरी ओर, निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स की बात करें तो यह 0.80 फीसदी टूट गया।

Sensex की 30 कंपनियों का अपडेट

BSE सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से 17 शेयर आज हरे निशान पर बंद हुए। वहीं, 13 शेयरों में गिरावट रही। Sun Pharma और ICICI Bank के शेयरों में सबसे अधिक बढ़त दिखी। दूसरी ओर, Indusind bank, Infosys और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली हुई है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)
SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख