return to news
  1. Stock Market: 3 दिन की गिरावट के बाद बाजार की मजबूत वापसी, मार्केट में रैली की ये हैं 5 बड़ी वजहें

मार्केट न्यूज़

Stock Market: 3 दिन की गिरावट के बाद बाजार की मजबूत वापसी, मार्केट में रैली की ये हैं 5 बड़ी वजहें

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड September 01, 2025, 13:13 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

भारतीय अर्थव्यवस्था ने अप्रैल-जून तिमाही (Q1 FY26) में 7.8% की तेज वृद्धि दर्ज की, जो पिछले पांच तिमाहियों में सबसे अधिक है। यह आंकड़ा RBI के 6.5% अनुमान और कई एक्सपर्ट्स की उम्मीदों से भी ज्यादा है। पिछली तिमाही (Q4 FY25) में यह वृद्धि 7.4% और एक साल पहले (Q1 FY25) में 6.5% थी।

Stock Market

Stock Market: इसके पहले पिछले तीन कारोबारी दिनों में Sensex करीब 2.25 फीसदी टूट गया था।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में आज 1 सितंबर को लगातार दिनों की गिरावट पर ब्रेक लग गया। आज के कारोबार में BSE Sensex में करीब 400 अंकों की तेजी देखी गई और यह 80254 के स्तर पर पहुंच गया। दूसरी तरफ, Nifty 50 भी 140.45 अंकों की बढ़त के साथ 24565.60 के लेवल पर ट्रेड कर रहा था।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

बता दें कि इसके पहले अमेरिकी टैरिफ समेत कई अन्य वजहों के चलते शेयर बाजार में लगातार 3 दिनों तक बिकवाली देखी गई। इस दौरान Sensex करीब 2.25 फीसदी टूट गया। आइए जानते हैं बाजार में आज मजबूत वापसी की वजह क्या है।

मजबूत GDP आंकड़े

भारतीय अर्थव्यवस्था ने अप्रैल-जून तिमाही (Q1 FY26) में 7.8% की तेज वृद्धि दर्ज की, जो पिछले पांच तिमाहियों में सबसे अधिक है। यह आंकड़ा RBI के 6.5% अनुमान और कई एक्सपर्ट्स की उम्मीदों से भी ज्यादा है। पिछली तिमाही (Q4 FY25) में यह वृद्धि 7.4% और एक साल पहले (Q1 FY25) में 6.5% थी। मजबूत GDP डेटा की वजह से निवेशकों का भरोसा बढ़ा है और बाजार में सकारात्मक रुख देखने को मिला।

पीएम मोदी की चीन यात्रा और SCO समिट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीन के तियानजिन में SCO समिट में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने वहां चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। यह मुलाकात अमेरिका द्वारा भारत पर 50% तक के आयात शुल्क लगाने के बाद और भी अहम मानी जा रही है। एक्सपर्ट्स के अनुसार भारत-चीन रिश्तों में नरमी और चीन-भारत-रूस की नजदीकी का असर वैश्विक व्यापार और भारतीय बाजार पर भी पड़ेगा।

GST सुधार की उम्मीदें

जीएसटी काउंसिल की बैठक 3-4 सितंबर को होगी, जिसमें 5% और 18% की दो-रेट स्ट्रक्चर पर चर्चा होगी। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि यह सुधार कई सेक्टर्स के लिए फायदेमंद होगा और अर्थव्यवस्था की रफ्तार को और तेज कर सकता है।

टैरिफ पर अमेरिकी अदालत का फैसला

अमेरिका की एक अदालत ने डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए गए अधिकांश टैरिफ को गैरकानूनी करार दिया है, हालांकि ये शुल्क 14 अक्टूबर तक लागू रहेंगे। इस फैसले से भारतीय शेयर बाजार को कुछ राहत मिली है, जो टैरिफ बढ़ने की खबर के बाद गिरे थे।

वैल्यू बाइंग से बाजार में तेजी

26 से 29 अगस्त के बीच सेंसेक्स 1800 अंक और निफ्टी 541 अंक गिरा था। तीन दिन की गिरावट के बाद निवेशकों ने सस्ते दाम पर खरीदारी शुरू की, जिससे कुछ सुधार देखने को मिला।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख