return to news
  1. Stock Market Today (May 8): SENSEX-NIFTY50 दोनों लुढ़के, आज शेयर बाजार में सुस्ती क्यों?

मार्केट न्यूज़

Stock Market Today (May 8): SENSEX-NIFTY50 दोनों लुढ़के, आज शेयर बाजार में सुस्ती क्यों?

Upstox

3 min read | अपडेटेड May 08, 2025, 10:41 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Stock Market Opening (May 8): गुरुवार 8 मई को शुरुआती कारोबार में बढ़त के बाद भारत का स्टॉक मार्केट नीचे खिसकता नजर आया। सुबह 9:35 बजे, S&P BSE SENSEX 80,692.89 के स्तर पर आ गिरा जबकि NSE का NIFTY50 24,379.95 के स्तर पर सरक गया। हालांकि, Nifty Midcap 100 और Nifty Smallcap 100 दोनों में उछाल दर्ज किया गया।

स्टॉक मार्केट शुरुआत में कुछ बढ़त के साथ खुलने के बाद धीरे-धीरे नीचे सरक गया।

स्टॉक मार्केट शुरुआत में कुछ बढ़त के साथ खुलने के बाद धीरे-धीरे नीचे सरक गया।

Stock Market Today (May 8): भारत में शेयर बाजार गुरुवार 8 मई को पॉजिटिव ट्रेंड्स के साथ खुला। हालांकि, कुछ ही देर में स्टॉक मार्केट नीचे खिसकता नजर आने लगा। अंतरराष्ट्रीय बाजार की तर्ज पर घरेलू मार्केट में भी सुस्ती दिखाई दे रही है।

सुबह 9:35 बजे, S&P BSE SENSEX 53.89 अंक यानी करीब 0.07% नीचे 80,692.89 के स्तर पर आ गिरा जबकि NSE का NIFTY50 भी 34.45 अंकों यानी करीब 0.14% की गिरावट के साथ 24,379.95 के स्तर पर सरक गया।

हालांकि, ब्रॉडर मार्केट की बात करें तो Nifty Midcap 100 और Nidty Smallcap 100, दोनों में ही बढ़त दर्ज की गई। Midcap जहां 0.16% ऊपर था वहीं, Smallcap 0.67% की बढ़त के साथ ट्रेड कर रहा था।

निफ्टी प्राइवेट बैंक (0.63%), PSU Bank (0.54%) और ऑटो (0.43%) को सबसे ज्यादा फायदा होता नजर आया जबकि निफ्टी FMCG (-0.58%), फार्मा (-0.50%) और मेटल (-0.16%) सबसे ज्यादा घाटे में रहे।

स्टॉक्स के बात करें तो Tata Motors के शेयर्स में 2.76% की तेज उछाल दर्ज की गई जबकि कोल इंडिया (2.14%), पावर ग्रिड (1.45%), कोटक महिंद्रा बैंक (1.39%) और ऐक्सिस बैंक (1.39%) भी तेज रफ्तार पकड़ते नजर आए।

वहीं, इटर्नल (-1.6%), डॉ रेड्डीज (-1.3%), टाटा कन्ज्यूमर प्रॉडक्ट्स (-1.26%), हिंडाल्को (-1.12%) और ITC (-1.12%) के शेयर्स ने सबसे ज्यादा गोता लगाया।

अंतरराष्ट्रीय मानक Brent Crude 0.70% की बढ़त के साथ $61.65 प्रति बैरल के भाव पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) बुधवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से ₹2,585.86 करोड़ के शेयर खरीदे।

माना जा रहा है कि भारत-पाकिस्तान के बीच पैदा हुई तनावपूर्ण सुरक्षा स्थिति के चलते निवेशक सतर्कता बरत रहे हैं। इसका असर गिरते हुए शेयर्स में देखा जा रहा है। हालांकि,शुरुआती कारोबार के दौरान NSE पर ट्रेड हुए 2,320 में से 1,793 स्टॉक्स के रफ्तार पकड़ने से उम्मीद की जा रही है कि बाजार में पॉजिटिव रुझान हो सकते हैं।

वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में अमेरिकी फेडरल रिजर्व के बेंचमार्क रेट्स में बदलाव ना करने के फैसले का असर दिखा है। फेडरल रिजर्व ने बेंचमार्क ब्याज दरों को 4.25%-4.5% के बीच ही रखने का ऐलान किया है। फेड रिजर्व का कहना है कि अमेरिकी आर्थिक ऐक्टिविटी सधी हुई रफ्तार के साथ चल रही है। हालांकि, महंगाई में कुछ इजाफा है।

US का Dow Jones इंडस्ट्रियल ऐवरेज 284.97 अंक यानी करीब 0.70% की बढ़त के साथ 41,113.97 पर जा पहुंचा जबकि S&P 500 24.37 अंक यानी 0.43% के इजाफे के साथ 5,631.28 के स्तर पर पहुंच गया। Nasdaq Composite भी 48.50 अंकों यानी 0.27% से चढ़कर 17,738.16 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था।

एशियाई बाजारों पर भी इसका असर रहा जहां जापान का Nikkei 225 सूचकांक 0.39%, हॉन्ग-कॉन्ग का Hang Seng 1.21%, दक्षिण कोरिया का Kospi सूचकांक 0.54% और चीन का Shanghai Composite 0.38% उछल गया।

SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।