return to news
  1. बाजार में इतनी बड़ी बिकवाली क्यों? सेंसेक्स 2300 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी में भी 500 अंकों की भारी गिरावट

मार्केट न्यूज़

बाजार में इतनी बड़ी बिकवाली क्यों? सेंसेक्स 2300 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी में भी 500 अंकों की भारी गिरावट

विकास तिवारी

3 min read | अपडेटेड March 09, 2026, 09:48 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

भारतीय शेयर बाजार के लिए आज का दिन 'ब्लैक मंडे' साबित हो रहा है। हफ्ते के पहले ही दिन बाजार खुलते ही सेंसेक्स 1875 अंक और निफ्टी 508 अंक टूट गया है। ग्लोबल मार्केट में मचे हड़कंप और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों की वजह से बाजार में यह बड़ी गिरावट देखी जा रही है।

sensex-nifty-crash-today-opening-market

बाजार की शुरुआत आज बेहद खराब रही और निवेशकों में अफरा-तफरी का माहौल है।

भारतीय शेयर बाजार में आज हफ्ते की शुरुआत बेहद डरावनी रही है। सोमवार को बाजार खुलते ही निवेशकों के चेहरे पर चिंता की लकीरें साफ देखी गईं। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही प्रमुख इंडेक्स बड़े गैप-डाउन के साथ खुले और देखते ही देखते गिरावट और गहरी हो गई। बीएसई का सेंसेक्स 1875.19 अंक यानी 2.38 पर्सेंट गिरकर 77,043.71 के लेवल पर आ गया। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 50 भी 508.15 अंक यानी 2.08 पर्सेंट की बड़ी गिरावट के साथ 23,942.30 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। थोड़ी ही देर बाद यानी लगभग 9 बजकर 45 मिनट के करीब सेंसेक्स 2300 अंक से ज्यादा टूट गया।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

बाजार में चारों तरफ बिकवाली का माहौल

आज बाजार में कोई भी सेक्टर ऐसा नहीं है जो इस गिरावट से बच पाया हो। सबसे ज्यादा मार बैंकिंग और फाइनेंशियल सेक्टर पर पड़ी है। निफ्टी बैंक 1,893 अंक यानी 3.28 पर्सेंट टूटकर 56,000 के लेवल से नीचे चला गया है। निफ्टी के अलग-अलग सेक्टरों को देखें तो पीएसयू बैंक इंडेक्स में 3.69 पर्सेंट की सबसे बड़ी गिरावट आई है। इसके अलावा प्राइवेट बैंक 2.95 पर्सेंट और निफ्टी ऑटो 2.62 पर्सेंट की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे हैं। रियलिटी, मीडिया और फाइनेंशियल सर्विसेज जैसे सेक्टर भी 2 से 3 पर्सेंट तक नीचे गिर चुके हैं।

क्यों गिर रहा है आज बाजार?

बाजार में इस कोहराम के पीछे कई बड़े कारण हैं, जिनमें ग्लोबल संकेत सबसे प्रमुख हैं। मिडिल ईस्ट में ईरान और इजरायल के बीच जारी युद्ध की वजह से सप्लाई चैन पर बुरा असर पड़ा है। इसकी वजह से कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गई हैं, जो भारत जैसी उभरती अर्थव्यवस्था के लिए अच्छी खबर नहीं है। इसके अलावा आज सुबह एशियाई बाजारों में भारी बिकवाली देखी गई है। जापान का निक्केई और दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 6 पर्सेंट से ज्यादा टूट चुके हैं, जिसका सीधा असर भारतीय बाजार की ओपनिंग पर पड़ा है।

बाजार की ओपनिंग पर नजर डालें तो निफ्टी आईटी 1.25 पर्सेंट और निफ्टी एफएमसीजी 1.40 पर्सेंट की गिरावट के साथ थोड़े कम दबाव में दिख रहे हैं, लेकिन फिर भी ये लाल निशान में ही हैं। फार्मा और हेल्थकेयर सेक्टर में भी करीब 1 पर्सेंट से ज्यादा की कमजोरी है। बाजार के जानकारों का कहना है कि जब तक ग्लोबल लेवल पर कच्चे तेल की कीमतें स्थिर नहीं होतीं और मिडिल ईस्ट में तनाव कम नहीं होता, तब तक बाजार में रिकवरी आने की उम्मीद कम है। निवेशकों के लिए आज का दिन काफी नुकसान भरा साबित हो रहा है क्योंकि एक ही झटके में उनके पोर्टफोलियो की वैल्यू काफी कम हो गई है।

लेखकों के बारे में

विकास तिवारी
Vikash Tiwary is a finance journalist with 6+ years of newsroom experience. He is currently growing Upstox Hindi, crafting data-driven stories on stocks, personal finance, mutual funds, and global markets, while exploring how AI can simplify finance. His work spans Zee Business, TV9 Bharatvarsh, ABP News, India TV, and Inshorts. He also holds NISM certification.

अगला लेख