return to news
  1. Senco Gold Share Price: 52 हफ्तों में सबसे निचले स्तर पर लुढ़के शेयर, भारी पड़े Q3 के नतीजे

मार्केट न्यूज़

Senco Gold Share Price: 52 हफ्तों में सबसे निचले स्तर पर लुढ़के शेयर, भारी पड़े Q3 के नतीजे

Upstox

2 min read | अपडेटेड February 17, 2025, 14:32 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Senco Gold Share Price: Senco Gold ने शुक्रवार को वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही के नतीजों में अपना प्रॉफिट 70% घटने की जानकारी दी थी, जिसके बाद इसके शेयर्स 20% तक नीचे जा गिरे थे।

शेयर सूची

Senco Gold के तीसरी तिमाही के प्रॉफिट में गिरावट का नुकसान बाजार में हुआ है।

Senco Gold के तीसरी तिमाही के प्रॉफिट में गिरावट का नुकसान बाजार में हुआ है।

वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही में कमजोर मुनाफे का नुकसान रीटेल जुलरी चेन Senco Gold को शेयर बाजार में भी झेलना पड़ रहा है। कंपनी के शेयर्स सोमवार, 17 फरवरी को 52 हफ्तों के अपने सबसे निचले स्तर पर जा गिरे। सुबह 10:55 बजे Senco Gold के शेयर्स BSE पर 7.49% की गिरावट के साथ ₹330.8 प्रति शेयर के भाव पर लुढ़क गए थे।

दोपहर करीब 2:20 बजे ये NSE पर 11.41% की गिरावट के साथ ₹316.80 प्रति शेयर पर जा गिरे थे। इसके पहले ये 52 हफ्तों में सबसे नीचे ₹304.5 के भाव पर ट्रेड कर रहे थे। कंपनी के शेयर्स अपने लिस्टिंग प्राइस ₹431 से नीचे चल रहे हैं।

Senco Gold ने शुक्रवार को वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही के नतीजों में अपना प्रॉफिट 70% घटने की जानकारी दी थी, जिसके बाद इसके शेयर्स 20% तक नीचे जा गिरे।

कैसा रहा तीसरी तिमाही का रिजल्ट?

Senco Gold ने बताया था कि दिसंबर में खत्म हुई तिमाही में उसका कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट 69.4% की भारी गिरावट के साथ ₹33.4 करोड़ पर सिमट गया था। एक साल पहले इसी तिमाही में यह ₹109.3 करोड़ रहा था।

हालांकि, ऑपरेशन्स से कंपनी की आमदनी 27.3% बढ़कर ₹2,102.5 करोड़ पर पहुंच गई जो पिछले साल इसी तिमाही में ₹1,652.2 करोड़ थी।

Senco Gold उसका EBITDA भी पिछले साल की तुलना में 56% नीचे जाते हुए ₹181.1 करोड़ से ₹79.9 करोड़ पर आ गिरा जबकि EBITDA मार्जिन पिछले साल 11% से घटकर 3.8% पर रहा।

कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ सुवांकर सेन ने कहा था कि तीसरी तिमाही के दौरान सोने की कीमतों भारी उतार-चढ़ाव देखा गया था। इसके चलते पिछले साल की तुलना में 22% इजाफा देखा गया जबकि अप्रैल 2024 की तुलना में 20% रहा।

हालांकि, ग्राहकों के बीच मांग बढ़ती रही। वहीं, दूसरी तिमाही में कस्टम ड्यूटी कम होने से तीसरी तिमाही पर असर पड़ा, खासकर धनतेरस और दिवाली के मौके पर।

शोरूम्स का विस्तार

कंपनी के शोरूम का पोर्टफोलियो 171 तक पहुंच गया है जिनमें से 70 फ्रेंचाइजी शोरूम हैं। पिछले 9 महीने में Senco ने 12 नए शोरूम लॉन्च किए हैं जिनमें से 7 का मालिकाना हक कंपनी के ही पास है। कंपनी का प्लान चौथी तिमाही में 8-10 नए शोरूम खोलने का है जिनमें से 5-7 फ्रेंचाइजी शोरूम होंगे।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख