return to news
  1. Senco Gold के शेयर्स 20% डूबे, प्रॉफिट में 70% की गिरावट ने स्टॉक को दिया झटका

मार्केट न्यूज़

Senco Gold के शेयर्स 20% डूबे, प्रॉफिट में 70% की गिरावट ने स्टॉक को दिया झटका

Upstox

2 min read | अपडेटेड February 14, 2025, 16:29 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Senco Gold Share Price: शुरुआती कारोबार के दौरान सुबह 10:20 बजे कंपनी के शेयर्स 19.05% नीचे ₹361.8 प्रति शेयर के भाव पर लुढ़क गए थे और दोपहर 3:53 पर ये 20% की गिरावट के साथ ₹357.60 प्रति शेयर के भाव पर पहुंच गए थे।

शेयर सूची

Senco Gold के तीसरी तिमाही के प्रॉफिट में गिरावट का नुकसान बाजार में हुआ है।

Senco Gold के तीसरी तिमाही के प्रॉफिट में गिरावट का नुकसान बाजार में हुआ है।

जूलरी रीटेल चेन Senco Gold के शेयर्स शुक्रवार को बुरी तरह टूट गए। कंपनी ने वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही के नतीजों में अपना प्रॉफिट 70% घटने की जानकारी दी थी, जिसके बाद इसके शेयर्स 20% तक नीचे जा गिरे।

शुक्रवार को शुरुआती कारोबार के दौरान सुबह 10:20 बजे कंपनी के शेयर्स 19.05% नीचे ₹361.8 प्रति शेयर के भाव पर लुढ़क गए थे। दिनभर के कारोबार में ये वापस नहीं कर सके और दोपहर 3:53 पर ये 20% की गिरावट के साथ ₹357.60 प्रति शेयर के भाव पर पहुंच गए थे।

Senco Gold ने बताया था कि दिसंबर में खत्म हुई तिमाही में उसका कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट 69.4% की भारी गिरावट के साथ ₹33.4 करोड़ पर सिमट गया था। एक साल पहले इसी तिमाही में यह ₹109.3 करोड़ रहा था।

हालांकि, ऑपरेशन्स से कंपनी की आमदनी 27.3% बढ़कर ₹2,102.5 करोड़ पर पहुंच गई जो पिछले साल इसी तिमाही में ₹1,652.2 करोड़ थी।

Senco Gold ने स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया कि उसका EBITDA भी पिछले साल की तुलना में 56% नीचे जाते हुए ₹181.1 करोड़ से ₹79.9 करोड़ पर आ गिरा जबकि EBITDA मार्जिन पिछले साल 11% से घटकर 3.8% पर रहा।

तीसरी तिमाही के दौरान Senco Gold को अपने योग्य संस्थागत प्लेसमेंट (qualified institutional placement, QIP) पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला। कंपनी ने इसके जरिए ₹459 करोड़ जुटा लिए थे। कंपनी ने इन फंड्स का इस्तेमाल शॉर्ट-टर्म कर्ज को चुकाने, विस्तार की योजनाओं को पूरा करने और मौजूदा और नए शोरूम्स की इन्वेंटरी तैयार करने में निवेश के लिए किया।

इसके अलावा Senco Gold ने 31 जनवरी को 1:2 के अनुपात में स्टॉक स्प्लिट का ऐलान भी किया था जिससे शेयरधारकों का मूल्य बढ़ेगा।

विस्तार की बात करें तो कंपनी के शोरूम का पोर्टफोलियो 171 तक पहुंच गया है जिनमें से 70 फ्रेंचाइजी शोरूम हैं। पिछले 9 महीने में Senco ने 12 नए शोरूम लॉन्च किए हैं जिनमें से 7 का मालिकाना हक कंपनी के ही पास है। कंपनी का प्लान चौथी तिमाही में 8-10 नए शोरूम खोलने का है जिनमें से 5-7 फ्रेंचाइजी शोरूम होंगे।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख