return to news
  1. Senco Gold और Kalyan Jewellers के शेयर 11% तक चढ़े, सरकार ने घटाया सोने-चांदी का इंपोर्ट प्राइस

मार्केट न्यूज़

Senco Gold और Kalyan Jewellers के शेयर 11% तक चढ़े, सरकार ने घटाया सोने-चांदी का इंपोर्ट प्राइस

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड April 06, 2026, 14:56 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Jewellery Stocks: आज के कारोबार में Senco Gold का शेयर करीब 14% उछलकर ₹334.45 तक पहुंच गया। दूसरी तरफ Kalyan Jewellers के शेयर में करीब 6.44% की बढ़त आई और यह ₹421.75 पर पहुंच गया।

शेयर सूची

Gold

Gold-Silver: सरकार ने सोने और चांदी के बेस इंपोर्ट प्राइस को कम कर दिया है।

Jewellery Stocks: ज्वेलरी कंपनियों के शेयरों में आज जबरदस्त तेजी देखने को मिली। इस तेजी की वजह सरकार द्वारा सोने और चांदी के इंपोर्ट प्राइस में कटौती करना है, जिससे पूरे सेक्टर में पॉजिटिव सेंटिमेंट बना है। इस फैसले को ज्वेलरी कंपनियों के लिए काफी फायदेमंद माना जा रहा है, क्योंकि इससे उनकी कच्चे माल की लागत कम हो जाएगी। आइए समझते हैं इन कंपनियों को कैसे फायदा होगा।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

इन शेयरों में तेजी

आज के कारोबार में Senco Gold का शेयर करीब 14% उछलकर ₹334.45 तक पहुंच गया। दूसरी तरफ Kalyan Jewellers के शेयर में करीब 6.44% की बढ़त आई और यह ₹421.75 पर पहुंच गया।

सोने और चांदी के बेस इंपोर्ट प्राइस में कमी

सरकार ने सोने और चांदी के बेस इंपोर्ट प्राइस को कम कर दिया है। चांदी का बेस इंपोर्ट प्राइस $2,820 प्रति किलोग्राम से घटाकर $2,427 प्रति किलोग्राम कर दिया गया है। वहीं सोने का बेस इंपोर्ट प्राइस $1,652 प्रति 10 ग्राम से घटाकर $1,526 प्रति 10 ग्राम किया गया है।

ज्वेलरी कंपनियों को कैसे होगा फायदा

सरकार के इस फैसले से ज्वेलरी कंपनियों के कच्चे माल (raw material) की लागत कम होगी। लागत घटने से कंपनियों के मार्जिन बेहतर होंगे, इन्वेंट्री मैनेजमेंट आसान होगा और ग्राहकों के लिए सोना-चांदी थोड़ा सस्ता हो सकता है, जिससे डिमांड बढ़ने की संभावना है।

आज क्या है सोने-चांदी का भाव

इंटरनेशनल मार्केट में आज 06 अप्रैल को सोने और चांदी की कीमतों में तेजी नजर आ रही है। आज के कारोबार में गोल्ड 0.49 फीसदी बढ़कर 4,698.71 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है। दूसरी तरफ चांदी का भाव भी 0.50 फीसदी बढ़कर 73.38 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख