return to news
  1. SEDEMAC Mechatronics IPO के शेयर हो गए अलॉट, क्या आपको मिले? लिस्टिंग से पहले चेक करें ये डीटेल्स

मार्केट न्यूज़

SEDEMAC Mechatronics IPO के शेयर हो गए अलॉट, क्या आपको मिले? लिस्टिंग से पहले चेक करें ये डीटेल्स

Namita Shukla

3 min read | अपडेटेड March 10, 2026, 10:00 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

SEDEMAC Mechatronics का IPO 2.68 गुना सब्सक्राइब हुआ था। 6 मार्च शाम 6:54:35 बजे (तीसरा दिन) तक, पब्लिक इश्यू रिटेल कैटेगरी में 0.20 गुना, QIB (एक्ज एंकर) कैटेगरी में 8.46 गुना और NII कैटेगरी में 0.77 गुना सब्सक्राइब हुआ।

SEDEMAC Mechatronics IPO

कब होंगे SEDEMAC Mechatronics लिमिटेड के शेयर लिस्ट?

SEDEMAC Mechatronics IPO: SEDEMAC Mechatronics का IPO 1,087.45 करोड़ रुपये का बुक बिल्ड इश्यू है। इसका अलॉटमेंट 9 मार्च देर रात तक फाइनलाइज हो गया और अब निवेशकों को लिस्टिंग का बेसब्री से इंतजार है। SEDEMAC Mechatronics लिमिटेड के शेयर एनएसई और बीएसई दोनों पर लिस्ट होंगे। लिस्टिंग 11 मार्च यानी कि बुधवार को होगी। इसका बिडिंग विंडो 4 से 6 मार्च के बीच खुला था।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now
SEDEMAC Mechatronics IPO प्राइस बैंड और लॉट साइज

SEDEMAC Mechatronics के IPO का प्राइस बैंड 1,287 से 1,352 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया। आवेदन के लिए लॉट साइज 11 रखा गया। रिटेल इन्वेस्टरों के लिए मिनिमम इन्वेस्टमेंट 14,872 रुपये (11 शेयर) रखा गया। sNII के लिए लॉट साइज इन्वेस्टमेंट 14 लॉट (154 शेयर), जिसकी कीमत 2,08,208 रुपये रखी गई। bNII के लिए यह 68 लॉट (748 शेयर) था, जिसकी वैल्यू 10,11,296 रुपये थी। इस इश्यू में कर्मचारियों के लिए 8,170 शेयरों का रिजर्वेशन शामिल रहा, जो इश्यू प्राइस पर 128 रुपये की छूट पर पेश किए जा रहे हैं।

कैसा रहा सब्सक्रिप्शन?

SEDEMAC Mechatronics के आईपीओ के लिए निवेशकों में उत्साह देखने को मिला था। बिडिंग पीरियड के दौरान यह पब्लिक इश्यू 2.68 गुना सब्सक्राइब हुआ था। 6 मार्च शाम 6:54:35 बजे (तीसरा दिन) तक, यह आईपीओ रिटेल कैटेगरी में 0.20 गुना, QIB (एक्ज एंकर) कैटेगरी में 8.46 गुना और NII कैटेगरी में 0.77 गुना सब्सक्राइब हुआ था।

SEDEMAC Mechatronics IPO का GMP

SEDEMAC Mechatronics IPO का लेटेस्ट जीएमपी 73 रुपये है, जिसे आखिरी बार आज सुबह 8:30 बजे अपडेट किया गया है। 1352 के प्राइस बैंड के साथ, SEDEMAC Mechatronics IPO की अनुमानित लिस्टिंग वैल्यू 1425 रुपये (कैप प्राइस + आज का जीएमपी) है। इस तरह से प्रति शेयर अपेक्षित लाभ 5.40% हो सकता है।

(डिस्क्लेमरः जीएमपी एक अनौपचारिक इंडिकेटर है जो गैर-सूचीबद्ध शेयर ट्रेडिंग से हासिल होता है और मौजूदा मार्केट सेंटीमेंट को दर्शाता है। यह अस्थिर है और सेबी द्वारा विनियमित नहीं है, वास्तविक लिस्टिंग प्राइस फाइनल डिमांड, बाजार की स्थितियों और वैश्विक संकेतों के आधार पर अलग हो सकते हैं। पूर्वानुमानों की कैलकुलेशन ऊपरी मूल्य बैंड + जीएमपी के रूप में की जाती है।)
SEDEMAC Mechatronics Ltd. के बारे में

2007 में बनी SEDEMAC Mechatronics Ltd पुणे स्थित एक टेक कंपनी है, जो कंट्रोल इलेक्ट्रॉनिक्स में स्पेशिएलिटी रखती है। यह ऑटोमोटिव और इंडस्ट्रियल एप्लिकेशनों के लिए पॉवरट्रेन कंट्रोलर, मोटर कंट्रोल प्रोडक्ट्स और एकीकृत स्टार्टर-जनरेटर सॉल्यूशन्स का डिजाइन और निर्माण करती है। कंपनी पेटेंटकृत सेंसर-लेस मोटर कंट्रोल टेक्नॉलिजी के जरिए इनोवेशन पर फोकस करती है, जो बाहरी सेंसर के बिना सटीक प्रदर्शन को सक्षम बनाती है। SEDEMAC प्रमुख OEM के साथ मिलकर काम करती है और विश्वसनीय, कुशल और स्केलेबल इलेक्ट्रॉनिक सॉल्यूशन्स देती है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख