return to news
  1. SDHI Shares: कंपनी को मिला को चार ‘डुअल-फ्यूल’ अमोनिया कार्गो जहाज बनाने का मिला, शेयर भागे

मार्केट न्यूज़

SDHI Shares: कंपनी को मिला को चार ‘डुअल-फ्यूल’ अमोनिया कार्गो जहाज बनाने का मिला, शेयर भागे

Upstox

2 min read | अपडेटेड April 07, 2026, 12:12 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

SDHI को एनर्जी वन लिमिटेड से चार ‘डुअल-फ्यूल’ अमोनिया मालवाहक जहाज बनाने का ठेका मिला है। स्वान डिफेंस एंड हेवी इंडस्ट्री लिमिटेड ने मंगलवार को बयान में कहा कि कैटेगरी-4 के इस ठेके के तहत पहला पोत अक्टूबर 2029 तक सौंपे जाने की उम्मीद है।

शेयर सूची

SWANDEF
--
कार्गो जहाज (Representative Image)

स्वान डिफेंस एंड हेवी इंडस्ट्रीज के शेयरों में तेजी (Representative Image)

शिपबिल्डिंग और इंजीनियरिंग सर्विसेज कंपनी स्वान डिफेंस एंड हेवी इंडस्ट्री (SDHI) लिमिटेड के शेयरों में आज जमकर तेजी देखने को मिली। कंपनी के शेयरों में 5% तक की तेजी देखने को मिली, 12 बजे के आस-पास SDHI के शेयर करीब 3% यानी कि करीब 52 रुपये चढ़कर 1,758 रुपये पर ट्रेड हो रहे थे। इस तेजी के पीछे का कारण कंपनी को मिला एक बड़ा ऑर्डर है। SDHI को एनर्जी वन लिमिटेड से चार ‘डुअल-फ्यूल’ अमोनिया मालवाहक जहाज बनाने का ठेका मिला है। स्वान डिफेंस एंड हेवी इंडस्ट्री लिमिटेड ने मंगलवार को बयान में कहा कि कैटेगरी-4 के इस ठेके के तहत पहला पोत अक्टूबर 2029 तक सौंपे जाने की उम्मीद है जबकि इसके बाद के पोत चार-चार महीने के अंतराल पर दिए जाएंगे।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

यह 1,501 करोड़ रुपये से 3,000 करोड़ रुपये के बीच मूल्य वाला ऑर्डर कैटेगरी-4 में आता है। कंपनी के मुताबिक, ये कैटेगरी-4 पोत भारत में बनाए जाने वाले पहले अमोनिया ‘डुअल-फ्यूल’ जहाज होंगे। साथ ही भारतीय शिपयार्ड में बने अब तक के सबसे बड़े कमर्शियल जहाजों में शामिल होंगे। यह घरेलू जहाज निर्माण उद्योग के लिए प्रौद्योगिकी क्षमता और पैमाने दोनों के लिहाज से महत्वपूर्ण प्रगति दर्शाता है। 229.5 मीटर लंबाई और 37 मीटर चौड़ाई वाले इन प्रत्येक जहाजों में अमोनिया ईंधन से चलने वाली प्रणोदन प्रणाली (Propulsion system) होगी।

एसडीएचआई के निदेशक विवेक मर्चेंट ने कहा, ‘यह प्रोजेक्ट हासिल करना हमारे लिए एक अहम कदम है। इससे भारतीय जहाज निर्माण और पिपावाव में विकसित हमारी क्षमताओं पर वैश्विक हितधारकों के भरोसे का पता चलता है।’

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख