return to news
  1. SBI Funds Management IPO: SBI और Amundi मिलकर बेचेंगे करीब 10% हिस्सेदारी, यहां जानिए क्या है कंपनी का पूरा प्लान

मार्केट न्यूज़

SBI Funds Management IPO: SBI और Amundi मिलकर बेचेंगे करीब 10% हिस्सेदारी, यहां जानिए क्या है कंपनी का पूरा प्लान

Upstox

2 min read | अपडेटेड November 07, 2025, 14:09 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

SBI MF, SBI और फ्रांस की AMUNDI Asset Management का एक ज्वाइंट वेंचर है। इसमें SBI की हिस्सेदारी लगभग 62% और AMUNDI की लगभग 36% है। बाकी 1.6% हिस्सेदारी कुछ अन्य निवेशकों के पास है। यह कंपनी देश की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनी है और इसका मार्केट शेयर लगभग 15.5% है।

SBI Funds Management IPO

SBI Funds Management IPO: इस IPO में भारतीय स्टेट बैंक (SBI) अपनी 6.3% हिस्सेदारी बेचेगा।

SBI Funds Management IPO: SBI Mutual Fund (SBI MF) जल्द ही शेयर बाजार में लिस्ट होने वाली है। इसकी होल्डिंग कंपनी SBI फंड्स मैनेजमेंट लिमिटेड (SBIFML) अपना IPO लाने की तैयारी कर रही है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक इस IPO में भारतीय स्टेट बैंक (SBI) अपनी 6.3% हिस्सेदारी बेचेगा, जबकि दूसरी प्रमोटर कंपनी AMUNDI अपनी 3.7% हिस्सेदारी बेचेगी। यानी कुल मिलाकर लगभग 10% हिस्सेदारी शेयर बाजार में बेची जाएगी। यह IPO 2026 में लाने की उम्मीद है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

SBI MF का बिजनेस

SBI MF, SBI और फ्रांस की AMUNDI Asset Management का एक ज्वाइंट वेंचर है। इसमें SBI की हिस्सेदारी लगभग 62% और AMUNDI की लगभग 36% है। बाकी 1.6% हिस्सेदारी कुछ अन्य निवेशकों के पास है। यह कंपनी देश की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनी है और इसका मार्केट शेयर लगभग 15.5% है। सितंबर 2025 तक SBI MF के पास लगभग ₹12 ट्रिलियन का औसत तिमाही AUM था।

SBI MF की पहले भी लिस्टिंग की बनी थी योजना

SBI MF की लिस्टिंग की योजना पहले भी 2021 में बनाई गई थी, लेकिन उस समय IPO नहीं आया। Amundi की CEO Valérie Baudson का कहना है कि यह IPO कंपनी की वैल्यू को बाजार में दिखाने में मदद करेगा, और भारतीय बाजार आने वाले समय में तेजी से बढ़ने की क्षमता रखता है।

2025 भारत के IPO बाजार के लिए बहुत मजबूत साल रहा है। Tata Capital, LG Electronics India और HDB Financial जैसी बड़ी कंपनियों ने इस साल सफल IPO लाए हैं। इसी वजह से भारत दुनिया में IPO के माध्यम से पैसा जुटाने के मामले में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है।

SBI Funds Management का फाइनेंशियल

SBI Funds Management का मुनाफा भी बढ़ रहा है। इस वित्तीय वर्ष की पहली छमाही में कंपनी ने लगभग ₹15.86 अरब (15.86 बिलियन) रुपए का शुद्ध लाभ कमाया, जो पिछले साल की तुलना में 15% ज्यादा है। SBI इस समय निवेश बैंकरों को नियुक्त करने और कंपनी की वैल्यूएशन दोबारा तय कराने की प्रक्रिया शुरू कर रहा है। यह SBI की तीसरी कंपनी होगी जो शेयर बाजार में लिस्ट होगी, इससे पहले SBI Cards और SBI Life Insurance लिस्ट हो चुकी हैं।

SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख