return to news
  1. Rikhav Securities: आज BSE SME प्लेटफॉर्म पर उतरेगी कंपनी, जानें शेयर प्राइस, जरूरी अपडेट्स

मार्केट न्यूज़

Rikhav Securities: आज BSE SME प्लेटफॉर्म पर उतरेगी कंपनी, जानें शेयर प्राइस, जरूरी अपडेट्स

Upstox

3 min read | अपडेटेड January 22, 2025, 11:08 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Rikhav Securities के शेयर्स पर निवेशकों का बंपर रिस्पॉन्स देखने को मिला था। इस पर 307 गुना सब्सक्रिप्शन आया था।

Rikhav Securities Ltd का प्लान इस आईपीओ से आने वाले कैपिटल का इस्तेमाल अपनी वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को फंड करने में लगाने का है।

Rikhav Securities Ltd का प्लान इस आईपीओ से आने वाले कैपिटल का इस्तेमाल अपनी वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को फंड करने में लगाने का है।

Rikhav Securities के शेयर्स आज, बुधवार 22 जनवरी स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होंगे। सुबह 10 बजे कंपनी बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के SME प्लेटफॉर्म पर उतरेगी। इससे पहले पब्लिक सब्सक्रिप्शन के दौरान कंपनी के शेयर्स पर निवेशकों का ताबड़तोड़ रिस्पॉन्स देखने को मिला था।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

निवेशकों का रिस्पॉन्स

बोली बंद होने तक इस पर 307 गुना बुकिंग आ चुकी थी और 68 लाख शेयर्स के बदले 211 करोड़ शेयर्स के लिए बोली लगी। इसमें सबसे आगे रहे गैर-संस्थागत निवेशक जिन्होंने 616.42 गुना बोली लगाई।

यहां ऑफर किए गए 14.80 लाख शेयर्स के बदले 91.23 करोड़ शेयर्स के लिए बोली लगी। खुदरा निवेशकों ने अपने कोटा पर 251.36 गुना बोली लगाते हुए ऑफर किए गए 34.48 लाख शेयर्स के बदले 86.66 करोड़ शेयर्स के लिए बोली लगाई।

IPO डीटेल्स

Rikhav Securities के ₹88 करोड़ के इस आईपीओ में ₹71.62 करोड़ की कीमत के 83.28 लाख नए शेयर ऑफर पर हैं जबकि ₹17.20 करोड़ के 20 लाख शेयर्स ऑफर फॉर सेल पर हैं। OFS के शेयर्स से आने वाला कैपिटल कंपनी को नहीं, बल्कि प्रमोटर्स को मिलेगा।

इस बुक बिल्डिंग इशू के लिए बुकिंग 15 जनवरी से शुरू होकर17 जनवरी तक चली थी। Link Intime India Pvt Ltd इसका ऑफिशल रजिस्ट्रार है। इस आईपीओ के लिए प्राइस बैंड ₹82- ₹86 प्रति शेयर तय किया गया है। खुदरा निवेशकों के लिए न्यूनतम निवेश की सीमा 1600 शेयर्स का एक लॉट है जिसकी कीमत ₹1,37,600 है।

क्या करती है कंपनी?

Rikhav Securities Ltd ब्रोकरेज, निवेश और बैंकिंग की सर्विस प्रोवाइडर कंपनी है। यह इक्विटी ब्रोकिंग, कैश डिलिवरी, इंट्रा-डे ट्रेडिंग, फ्यूचर और ऑप्शन सर्विसेज में ऑपरेट करती है। यह फाइनेंशियल कंपनी 1995 में बनी थी। यह नई लिस्टेड कंपनियों को उनकी सिक्यॉरिटीज खरीदने-बेचने में मदद करती है। इससे उनके लिए प्राइस डिस्कवरी और ट्रेडिंग वॉल्यूम बढ़ाना आसान होता है।

क्या होगा कैपिटल का?

Rikhav Securities Ltd का प्लान इस आईपीओ से आने वाले कैपिटल का इस्तेमाल अपनी वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को फंड करने में लगाने का है। इसके अलावा आईटी सॉफ्टवेयर, कंप्यूटर और लैपटॉप जैसे कैपिटल खर्चों को भी इससे पूरा किया जाएगा। राशि का एक हिस्सा सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतों को भी पूरा करेगा।

इसके जरिए प्रमोटर्स को अपने हिस्से के शेयर्स के बदले कैपिटल जुटाने का मौका मिलेगा। कंपनी को भी इससे कैपिटल आने के साथ-साथ स्टॉक मार्केट पर लिस्टिंग के जरिए बाजार में अपनी उपस्थित दर्ज करने और ब्रांड इमेज को मजबूत करने में मदद मिलेगी।

SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख