return to news
  1. Rajputana Stainless IPO: 9 मार्च से खुलेगा इश्यू, प्राइस बैंड, लॉट साइज समेत पूरी जानकारी

मार्केट न्यूज़

Rajputana Stainless IPO: 9 मार्च से खुलेगा इश्यू, प्राइस बैंड, लॉट साइज समेत पूरी जानकारी

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड March 02, 2026, 15:51 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

आईपीओ से जुड़े अहम तारीखों की बात करें तो 9 से 11 मार्च तक सब्सक्रिप्शन रहेगा। 12 मार्च को अलॉटमेंट फाइनल होने की उम्मीद है। 13 मार्च को रिफंड शुरू होंगे और उसी दिन शेयर डीमैट अकाउंट में क्रेडिट कर दिए जाएंगे। कंपनी के शेयर 16 मार्च को स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होने की संभावना है।

rajputana-stainless-ipo-march-9

कंपनी ने इसके लिए प्राइस बैंड ₹116 से ₹122 प्रति शेयर तय किया है।

Rajputana Stainless का IPO 9 मार्च को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने जा रहा है और यह 11 मार्च तक खुला रहेगा। कंपनी ने इसके लिए प्राइस बैंड ₹116 से ₹122 प्रति शेयर तय किया है। यानी निवेशक इसी दायरे में बोली लगा सकेंगे। इस आईपीओ का कुल साइज ₹254.98 करोड़ का है। इसमें ₹178.73 करोड़ के नए शेयर (फ्रेश इश्यू) जारी किए जाएंगे, जबकि ₹76.25 करोड़ का ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा। OFS के तहत प्रमोटर शंकरलाल दीपचंद मेहता 62.50 लाख शेयर बेचेंगे।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

कहां होगा फंड का इस्तेमाल?

फ्रेश इश्यू से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल कंपनी अपने गुजरात के पंचमहल जिले में मौजूद मैन्युफैक्चरिंग यूनिट के विस्तार, पुराने कर्ज चुकाने और सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतों को पूरा करने में करेगी। कंपनी का कहना है कि लिस्टिंग से उसकी ब्रांड वैल्यू और बाजार में पहचान भी मजबूत होगी।

लॉट साइज समेत अन्य डिटेल

आईपीओ में एक लॉट में 110 शेयर होंगे। शेयरों का बंटवारा इस तरह किया गया है कि 50 प्रतिशत हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) के लिए, 35 प्रतिशत रिटेल निवेशकों के लिए और 15 प्रतिशत नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NIIs) के लिए आरक्षित है।

IPO से जुड़े जरूरी डेट्स

आईपीओ से जुड़े अहम तारीखों की बात करें तो 9 से 11 मार्च तक सब्सक्रिप्शन रहेगा। 12 मार्च को अलॉटमेंट फाइनल होने की उम्मीद है। 13 मार्च को रिफंड शुरू होंगे और उसी दिन शेयर डीमैट अकाउंट में क्रेडिट कर दिए जाएंगे। कंपनी के शेयर 16 मार्च को स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होने की संभावना है।

Rajputana Stainless का कारोबार

राजपुताना स्टेनलेस स्टेनलेस स्टील के लंबे और फ्लैट प्रोडक्ट्स बनाती है। इसमें फोर्ज्ड इंगट्स, बिलेट्स, रोल्ड ब्लैक बार, रोल्ड ब्राइट बार, फ्लैट और पट्टी जैसे प्रोडक्ट शामिल हैं, जो ‘RSL’ ब्रांड के तहत बेचे जाते हैं। कंपनी 80 से ज्यादा ग्रेड के स्टेनलेस स्टील प्रोडक्ट्स ऑफर करती है।

कंपनी पूरी तरह B2B मॉडल पर काम करती है, यानी इसके ग्राहक मुख्य रूप से मैन्युफैक्चरर्स और ट्रेडर्स हैं। घरेलू बाजार के अलावा कंपनी अपने प्रोडक्ट्स को यूएई, पोलैंड, पुर्तगाल, तुर्की, अमेरिका, साउथ कोरिया, चेक गणराज्य, साउथ अफ्रीका और कुवैत जैसे 9 देशों में एक्सपोर्ट भी करती है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)
SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

Shubham Singh Thakur
Shubham Singh Thakur is a business journalist with a focus on stock market and personal finance. An alumnus of the Indian Institute of Mass Communication (IIMC), he is passionate about making financial topics accessible and relevant for everyday readers.

अगला लेख