return to news
  1. Rajputana Stainless IPO: अलॉटमेंट और लिस्टिंग की तारीख क्यों बढ़ाई गई आगे, क्या है नई डेट

मार्केट न्यूज़

Rajputana Stainless IPO: अलॉटमेंट और लिस्टिंग की तारीख क्यों बढ़ाई गई आगे, क्या है नई डेट

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड March 12, 2026, 12:09 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Rajputana Stainless IPO: जिन निवेशकों को शेयर नहीं मिलेंगे उन्हें 18 मार्च 2026 को रिफंड दिया जाएगा। उसी दिन जिन निवेशकों को शेयर अलॉट होंगे, उनके डिमैट अकाउंट में शेयर ट्रांसफर कर दिए जाएंगे। इसके बाद कंपनी के शेयर 19 मार्च 2026 को स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होंगे।

Rajputana Stainless IPO

Rajputana Stainless IPO: 11 मार्च को बोली के आखिरी दिन यह IPO कुल 1.12 गुना सब्सक्राइब हुआ।

Rajputana Stainless IPO: राजपुताना स्टेनलेस के आईपीओ को निवेशकों की ठीक-ठाक प्रतिक्रिया मिली और यह कुल 1.12 फीसदी सब्सक्राइब हो गया। सब्सक्रिप्शन के बाद निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट आज 12 मार्च को होना था, लेकिन अब इसे 17 मार्च तक के लिए टाल दिया गया है। इसके साथ ही लिस्टिंग की तारीख भी आगे बढ़ा दी गई है। यह मेनबोर्ड सेगमेंट का आईपीओ है, जो 09-11 मार्च तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। इसका इश्यू साइज 255 करोड़ रुपये है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

क्यों आगे बढ़ी अलॉटमेंट और लिस्टिंग की तारीख

अलॉटमेंट और लिस्टिंग की तारीख इसलिए आगे बढ़ाई गई है क्योंकि निवेशकों को अपने IPO आवेदन को वापस लेने के लिए अतिरिक्त समय दिया गया है। पनी ने बताया कि SEBI के निर्देश के बाद निवेशकों को तीन दिन का अतिरिक्त विंडो दिया गया है ताकि वे चाहें तो अपनी बोली वापस ले सकें। यह विंडो 12 मार्च, 13 मार्च और 16 मार्च 2026 को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक खुला रहेगा।

यह कदम इसलिए उठाया गया क्योंकि IPO में निवेश के लिए ईमेल और वीडियो मैटेरियल के जरिए लोगों को आमंत्रित किया गया था, इसलिए रेगुलेटर ने निवेशकों को अतिरिक्त सुरक्षा देते हुए उन्हें आवेदन वापस लेने का विकल्प दिया।

बोली वापस नहीं लेने पर क्या होगा?

कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया कि अगर कोई निवेशक इस समय सीमा के भीतर अपनी बोली वापस नहीं लेता है, तो उसका आवेदन वैध रहेगा और उसे शेयर अलॉटमेंट की प्रक्रिया में शामिल माना जाएगा। साथ ही कंपनी ने यह भी कहा कि IPO के लिए बोली लगाने की प्रक्रिया 11 मार्च 2026 को ही बंद हो चुकी है, इसलिए अब इस ऑफर में कोई नई बोली स्वीकार नहीं की जाएगी।

अब क्या होगा नया शेड्यूल

अब नए शेड्यूल के अनुसार, जिन निवेशकों को शेयर नहीं मिलेंगे उन्हें 18 मार्च 2026 को रिफंड दिया जाएगा। उसी दिन जिन निवेशकों को शेयर अलॉट होंगे, उनके डिमैट अकाउंट में शेयर ट्रांसफर कर दिए जाएंगे। इसके बाद कंपनी के शेयर 19 मार्च 2026 को स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होंगे। कंपनी के शेयर BSE और NSE पर लिस्ट होने वाले हैं।

कितना मिला है सब्सक्रिप्शन

अगर IPO की सब्सक्रिप्शन की बात करें तो 11 मार्च को बोली के आखिरी दिन यह IPO कुल 1.12 गुना सब्सक्राइब हुआ। कंपनी को कुल 2,09,00,000 शेयरों के मुकाबले 2,34,19,550 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं। इसके तहत क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) का हिस्सा 2.51 गुना सब्सक्राइब हुआ है। नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) की कैटेगरी में 2.59 गुना सब्सक्रिप्शन हुआ। वहीं रिटेल निवेशकों ने अपने हिस्से का केवल 0.27 गुना ही सब्सक्राइब किया।

अगला लेख