return to news
  1. Q4 Results Highlights (April 13): ICICI Prudential AMC का मुनाफा 10% बढ़ा, Swaraj Engines समेत इन कंपनियों के भी नतीजे जारी

मार्केट न्यूज़

Q4 Results Highlights (April 13): ICICI Prudential AMC का मुनाफा 10% बढ़ा, Swaraj Engines समेत इन कंपनियों के भी नतीजे जारी

Upstox

3 min read | अपडेटेड April 13, 2026, 19:01 IST

सारांश

Q4 Results Live: आज की लिस्ट में ICICI Prudential AMC, Continental Controls, Ind Bank Housing, Just Dial, Swaraj Engines, Innovision और Parin Enterprises जैसी कंपनियां शामिल हैं।

Q4 results

Q4 results: आज कुल 7 कंपनियां जनवरी-मार्च तिमाही का रिपोर्ट कार्ड जारी करने के लिए तैयार हैं।

Q4 Results Live: तिमाही नतीजों का सीजन अब धीरे-धीरे जोर पकड़ रहा है। आज कई बड़ी-छोटी कंपनियां वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर रही हैं। आज कुल 7 कंपनियां जनवरी-मार्च तिमाही का रिपोर्ट कार्ड जारी करने के लिए तैयार हैं। आज की लिस्ट में ICICI Prudential AMC, Continental Controls, Ind Bank Housing, Just Dial, Swaraj Engines, Innovision और Parin Enterprises जैसी कंपनियां शामिल हैं।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Q4 FY26 की कमाई का सीजन पिछले हफ्ते शुरू हुआ है। अब तक TCS, Anand Rathi Wealth, GM Breweries और कुछ अन्य कंपनियों के नतीजे पहले ही आ चुके हैं। यहां हमने आज के नतीजों की पूरी जानकारी दी है।

06:29 PM: ICICI Prudential AMC के शेयरधारकों को डिविडेंड

ICICI प्रूडेंशियल AMC के बोर्ड ऑफ़ डायरेक्टर्स ने FY26 के लिए प्रति इक्विटी शेयर ₹12.40 का फ़ाइनल डिविडेंड देने की भी सिफारिश की है। यह आने वाली सालाना आम बैठक (AGM) में सदस्यों की मंजूरी पर निर्भर करेगा।

06:25 PM: ICICI Prudential AMC का मुनाफा 10% बढ़ा

ICICI प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट कंपनी ने वित्त वर्ष 2026 की मार्च तिमाही का नतीजों का ऐलान कर दिया है। कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 10.37% बढ़कर ₹763.42 करोड़ हो गया। पिछले वर्ष की इसी अवधि में यह ₹691.71 करोड़ था।

06:12 PM: Swaraj Engines ने किया डिविडेंड का ऐलान

स्वराज इंजन्स के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने FY26 के लिए प्रति शेयर ₹110 के इक्विटी डिविडेंड की सिफारिश की है। इसके लिए रिकॉर्ड डेट शुक्रवार, 3 जुलाई 2026 तय की गई है।

05:50 PM: Swaraj Engines का मुनाफा 21% बढ़ा

Swaraj Engines ने मार्च तिमाही में अपने शुद्ध मुनाफ़े में 21.11% की सालाना (YoY) बढ़ोतरी दर्ज की, जो पिछले साल की इसी अवधि के ₹45 करोड़ के मुकाबले बढ़कर ₹55 करोड़ हो गया। कंपनी का ऑपरेशन से होने वाला रेवेन्यू 20.26% बढ़कर ₹546 करोड़ हो गया, जबकि पिछेले साल यह ₹454 करोड़ था।

02:11 PM: ICICI Pru AMC के शेयरों में गिरावट

ICICI Prudential Asset Management Company के शेयरों में आज हल्की गिरावट है। नतीजों से पहले कंपनी के शेयर करीब 0.30 फीसदी लुढ़ककर 3380 रुपये प्रति शेयर के भाव पर ट्रेड कर रहा था।

01:48 PM: Innovision का नेट प्रॉफिट 43% बढ़ा

मैनपावर और टोल प्लाजा मैनेजमेंट सर्विस देने वाली कंपनी Innovision ने मार्च तिमाही में अपने कंसोलिडेटेड प्रॉफिट में 43.26% की बढ़ोतरी दर्ज की। यह बढ़कर ₹4.47 करोड़ हो गया, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹3.12 करोड़ था। कंपनी का ऑपरेशनल रेवेन्यू 2.12% बढ़कर ₹233.26 करोड़ हो गया, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹228.41 करोड़ था।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख